टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान के घर में स्वैग दिखाने के लिए तैयार हैं Dheeraj Dhoopar, 'रब से है दुआ' को कहेंगे अलविदा

Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar Gets ApproachedFor Show: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में अब 'रब से है दुआ' एक्टर धीरज धूपर का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह शो में कदम रख सकते हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगे धीरज धूपर!

Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar Gets ApproachedFor Show: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फैंस अभी से ही इसके लिए बेताब हो रहे हैं। 'बिग बॉस 18' के लिए यूं तो कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन जहां कुछ ने नाम सुनते ही इसे ठुकरा दिया तो वहीं कुछ इसमें आने के लिए बेताब नजर आए। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की टीआरपी को दोगुना बनाने के लिए मेकर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में उन्होंने टीवी की कई दिलचस्प पर्सनालिटीज को अप्रोच किया है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ चुका है, जो कि सालों से टीवी पर धूम मचाते नजर आ रहा है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए अप्रोच किये जाने वाले वो एक्टर कोई नहीं बल्कि धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) हैं, जिन्होंने पहले सालों तक 'कुंडली भाग्य' से सबका दिल जीता। वहीं इन दिनों वह 'रब से है दुआ' में बतौर सुब्हान नजर आ रहे हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धीरज धूपर को 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया गया है। उनसे जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "मेकर्स लंबे वक्त से धीरज धूपर को अप्रोच कर रहे हैं और वे उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस बार शो का हिस्सा बनेंगे।" बताया जा रहा है कि मीडिया ने धीरज धूपर से भी 'बिग बॉस 18' को लेकर जुड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसपर कोई भी कमेंट नहीं किया है। अगर धीरज धूपर 'बिग बॉस 18' में कदम रखते हैं तो ये उनका दूसरा शो होगा, क्योंकि इससे पहले वह 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ चुके हैं।

इन लोगों ने ठुकराया 'बिग बॉस 18'

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को अभी तक कई सितारों ने ठेंगा भी दिखा दिया है। इस लिस्ट में सुधांशु पांडे, सुरभि ज्योति, शोएब इब्राहिम और अनिरुद्ध आचार्य तक शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article