टीवी मसाला

Exclusive: 'शो छोड़ दो वरना TV तोड़ दूंगी...'- Anupamaa के इस किरदार पर फूटा महिला का गुस्सा, मैसेज करके दी धमकी

Exclusive Anupamaa This Character Makes Woman Angry: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई नए किरदारों की एंट्री हुई है। लेकिन हाल ही में एक किरदार को देख महिला दर्शक का पारा इस कदर बढ़ गया कि उसने मैसेज करके एक्टर को धमकी दी और शो छोड़ने तक की चेतावनी दे दी।

Image

'अनुपमा' के इस किरदार को देख भड़की महिला दर्शक

Exclusive Anupamaa This Character Makes Woman Angry: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' ने घर घर में तो दर्शकों के बीच जगह बना ही ली है, साथ ही टीआरपी में भी नंबर 1 पर धाक जमाया हुआ है। 'अनुपमा' की कहानी को नया मोड़ देने के लिए हाल ही में राजन शाही ने नए किरदारों की एंट्री कराई है, जिसमें राघव से लेकर मोहित कोठारी तक शामिल हैं। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) का एक किरदार देख महिला दर्शक इस कदर भड़क गई कि उसने मैसेज करके एक्टर को शो छोड़ने की धमकी दी। महिला ने मैसेज में साफतौर पर लिखा कि शो छोड़ दो, मैं टीवी तोड़ दूंगी।

'अनुपमा' (Anupamaa) का वो किरदार कोई और नहीं बल्कि राघव का है, जिसे देख महिला दर्शक बुरी तरह भड़क गई। इस बात का खुलासा खुद मनीष गोयल (Manish Goel) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान किया। मनीष गोयल ने इंटरव्यू में बताया कि उनके किरदार को प्यार तो मिल रहा है, साथ ही लोग राघव से नफरत भी कर रहे हैं। मनीष गोयल ने इस बारे में कहा, "दर्शकों का फीडबैक काफी अच्छा रहा है। लेकिन यहां नफरत भी है। लोग हैरान हैं कि कहीं ये अनुज तो नहीं। एक महिला ने तो लगातार मुझे इंस्टाग्राम पर कॉल और मैसेज भी किये औरकहा कि तुम शो छोड़ दो, मैं टीवी तोड़ दूंगी।"

मनीष गोयल (Manish Goel) ने बताया कि जब राजन शाही ने उन्हें 'अनुपमा' (Anupamaa) में राघव का किरदार ऑफर किया तो उन्हें लगा कि ये जरूर कोई बिजनेसमैन होगा, जिसे आगे चलकर अनुपमा से प्यार हो जाएगा। मनीष गोयल ने कहा, "राजन सर ने मुझे बताया कि ये किरदार 20 साल से जेल में बंद है। मैंने उनसे पूछा कि कहीं ये किरदार एक महिला आधारित डेली सोप के लिए बहुत ज्यादा नहीं हो जाएगा। लेकिन राजन शाही ने मुझसे कहा कि मनीष मैं 100 प्रतिशत दावे से कह सकता हूं कि ये काम करेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article