टीवी मसाला

घर पर हुई फायरिंग पर एल्विश यादव ने किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

Elvish Yadav First Reaction: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। इस बीच एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Pic Credit- Elvish Yadav (instagram)

Elvish Yadav First Reaction: यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। बता दें कि गोलियां घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की दीवार पर लगीं। एल्विश यादव और उनकी फैमिली दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहते हैं। हालांकि उस वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था। इस बीच एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

एल्विश यादव ने कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने इस घटना के बारे में बात की है। एल्विश ने कहा, 'मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। मेरा परिवार और मैं सुरक्षित और ठीक हैं। आपकी चिंता और अच्छे विचारों की बहुत कद्र है। शुक्रिया।' एल्विश यादव का एक पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार के अनुसार, तीन नकाबपोश लोगों ने गोलीबारी की और फिर मौके से भाग गए। सीनियर पुलिस ऑफिसर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

elvish yadav post

Pic credit- Elvish Yadav (instagram)

चर्चा में रहते हैं एल्विश यादव

बताते चलें कि बिग बॉस फेम एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। एल्विश यादव का विवादों से गहरा नाता है। यूट्यूबर एल्विश यादव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। मालूम हो कि एल्विश यादव ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल मचाया था। उन्होंने इस शो को अपना नाम कर लिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article