टीवी मसाला

Munawar Faruqui की गिरफ्तारी पर Elvish Yadav ने ली चुटकी, कहा 'बिग बॉस के बाद'...

Elvish Yadav on Munawar Faruqui arrest: बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी को बीती रात मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद अब यूट्यूबर एल्विश यादव ने गिरफ्तारी पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Image

Elvish Yadav on Munawar Faruqui arrest

Elvish Yadav on Munawar Faruqui: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही विनर बनने के बाद वह अपने फैंस संग मीटप और नए प्रोजेक्ट में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। लेकिन कल बीती रात यानी मंगलवार को स्टैंडअप कॉमेडियन को एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने गिरफ्तार कर लिया। जिसपर अब यूट्यूबर एल्विश यादव ने चुटकी ली और बिग बॉस के बारे में यह बड़ी बार कह दी।

सोशल सर्विस ब्रांच ने कल मुंबई के एक हुक्का बार में रेडी मारी, जिसमें मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया। यह मुंबई स्थित सबालन हुक्का पार्लर का किस्सा है, जिसमें तंबाकू प्रोडक्टस के साथ-साथ निकोटिन का इस्तेमाल हो रहा था। केस के जांच अभी चल रही है, हालांकि नोटिस देकर मुनव्वर को जमानत दे दी है। लेकिन अगर जांच में तंबाकू का उपयोग पाया गया तो सिगरेट और तोबाको एक्ट के अदर स्टैंडअप कॉमेडियन को जेल जाना पड़ सकता है।

अब ऐसे में ये देख एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोशल मीडिया पर लिखा की बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या? दरअसल यूट्यूबर भी बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं। साथ ही कुछ दिन पहले उन्हे रेड पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब ऐसे में दोनों के ऊपर पुलिस का शिकंजा चला हुआ है। हालांकि एल्विश यादव को अब बेल मिल चुकी लेकिन इल्जाम नहीं हटाए गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article