Jawan Advance Booking : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का क्रेज छाया हुआ है। मेकर्स जवान के बज को बनाए रखने के लिए आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से शाहरुख खान के लुक्स के पोस्टर शेयर किए थे। एक्टर ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन के दौरान भी किंग खान ने जवान के ट्रेलर और गाने को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर तैयार है। मेकर्स जल्द रिलीज करेंगे।
विदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने कुछ समय के लिए मुंबई के कुछ थिएटर्स में एडवांस बुकिंग खोल दी थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सभी टिकटे सोल्ड आउट हो गई। Thane Cinepolis में जवान की टिकट 1100 रुपये की थी। वो भी आते ही सोल्ड आउट हो गई थी। जवान के टिकट सोल्ड आउट पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिया है।
जवान की एडवांस टिकट
एक यूजर ने लिखा, ये तो शुरुआत है। जवान तो पठान का भी बाप निकला। दूसरे यूजर ने लिखा, Cinepolis Thane में 15 मिनट में एडवांस बुकिंग की टिकटे फुल हो गई थी। ये तो बस शुरुआत है। जवान की टिकट पठान से ज्यादा बिकी है। तीसरे यूजर ने लिखा, शो हाउसफुल होना स्टार्ट हो गया है। यूएसए, यूएई, साउदी अरब समते अलग-अलग देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है।
जवान का निर्देशन अतली ने किया है। फिल्म में नयनतारा, सान्या माल्होत्रा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में है।
