टीवी मसाला

Eijaz Khan ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया ब्रेक, Pavitra Punia को बताया अपनी प्रेरणा

Eijaz Khan Latest Post : एजाज खान ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए असलियत बताई है। उन्होंने ब्रेकअप की खबरें झूठी बताते हुए पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Eijaz Khan Breakup Rumour

Eijaz Khan Latest Post : बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14) फेम पवित्रा पुनिया( Pavitra Punia) और एजाज खान( Eijaz Khan) पिछले कुछ दिनों से अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। चर्चा तेज थी की तीन साल साथ रहने के बाद कपल अब अलग हो रहे हैं। दोनों का रिश्ता टूटने से फैंस काफी परेशान थे। लेकिन अब लगता है एजाज खान ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए असलियत बताई है। उन्होंने ब्रेकअप की खबरें झूठी बताते हुए पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

टीवी के फेमस कपल पवित्रा पुनिया और एजाज खान अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल लंबे समय से लीव इन में रह रहे हैं लेकिन थोड़े दिन पहले आई खबर ने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया। दरअसल चर्चा तेज थी कि पवित्रा और एजाज के रास्ते अलग हो गए हैं और अब वह साथ नहीं रहने वाले। अब इन्हीं खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एजाज खान ने अपनी बेटर हाफ के साथ एक स्टोरी साझा की है और ब्रेकअप की खबरों को बकवास बताते हुए लताड़ लगाई है। इस तस्वीर में पवित्रा और एजाज साथ नजर आ रहे हैं और एक बेहद रोमांटिक तरीके से एक-दूसरे को देख रहे हैं । एजाज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है माय इन्स्शपिरेशन । एजाज ने एक फैन की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा है यह फोटो कुछ दिन पहले हुए आईटीए अवॉर्ड शो की है जिसमें दोनों कपल एक साथ नजर आए थे।

Eijaz Khan Reshare Pic with Pavitra Punia

Eijaz Khan Reshare Pic with Pavitra Punia

बताते चले कि एजाज खान हाल ही में जवान में नजर आए थे। कपल ने अक्टूबर में सगाई की थी और अब एजाज पवित्रा के साथ शादी करने वाले हैं। शादी को लेकर दोनों ने मीडिया से बात की थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article