Eijaz Khan On Relationship: बिग बॉस 14 फेम और टीवी एक्टर एजाज खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी के बाद इन दिनों अपनी एक्टिंग का जलवा ओटीटी इंडस्ट्री में दिखा रहे हैं। अब तक एक्टर कई ओटीटी फिल्में और सीरीज में नजर आ चुके हैं। इस बीच एजाज खान ने टेली टॉक/जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कि उनका मन प्यार से ऊब चुका है। साथ ही ये भी खुलासा किया कि अगर वो अब इन चीजों में पड़कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
एजाज खान (Eijaz Khan) कहते हैं 'अगर मैं ये कह रहा हूँ कि मैं प्यार से ऊब चुका हूं तो ये चीज उस इंसान को बुरा बनाएगी जिसे मैंने अपना दिल दिया था। दोनों की तरफ से प्यार सच्चा था। मैं अपना और किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता क्यूंकी मैं एक इंसान हूं। दोनों तरफ से गलतियाँ हुईं। मैंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। इसी के साथ अगर मैं किसी के साथ फिर एक बार रिलेशनशिप में आना चाहूंगा तो अपनी आत्मा को पहले संतुष्ट करूंगा।' इस दौरान एजाज खान ने ये भी खुलासा किया कि वो कभी कभी अकेला महसूस करते हैं।'
हालांकि एजाज गर्व महसूस करते हैं कि उनकी शादी नहीं टूटी या कोई भी बच्चा बीच में नहीं फंसा। बता दें शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के दौरान एजाज खान को पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) से प्यार हो गया था। शो खत्म होने के बाद भी एजाज और पवित्रा लिव इन रिलेशन में भी रहे थे। सिर्फ यही नहीं एजाज ने पवित्रा को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज भी किया था। साल 2023 में दोनों ने एक दूजे से रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग कर लिए।
