Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान एक होने वाले हैं। दादी सा अब ऐसी चाल चलेगी, जिसमें विद्या एक बार फिर विलेन बन जाएगी, लेकिन अभिरा और अरमान एक हो जाएंगे। इसके बाद कहानी में अब नया ड्रामा शुरू होगा। शो में वट सावित्री की पूजा होगा। सेट पर इस एपिसोड की शूटिंग हो चुके है और अब बीटीएस फोटोज सामने आ गई है। इन तस्वीरों में अभिरा अरमान का प्यार परवान चढ़ता दिख रहा है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में वट सावित्री का ट्विस्ट आएगा। शो में सभी कपल वट सावित्री की पूजा करेंगे और इसमें अभिरा अरमान एक साथ नजर आएंगे। अभिरा और अरमान अपनी दादी सा यानी कावेरी पोद्दार की वजह से एक होंगे।
वट सावित्री के मौके पर अऱमान और अभिरा का लुक कमालका होगा। अरमान पीले रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लगेगा। वहीं, अभिरा भी पीले रंग का लहंगा पहनेगी और उस पर लाल रंग का दुप्टटा कैरी करेगी। अभिरा ज्वैलरी से अपने लुक को निखारेगी।
वट सावित्री की पूजा पर पूरा परिवार एक साथ होगा। जैसे ही अभिरा और अऱमान के बीच सभी गलतफहमी खत्म हो जाएगी। इसके बाद पूरा परिवार धूमधाम से वट सावित्री की पूजा करेगा। इस दौरान किसी के मन में कोई नाराजगी नहीं होगी और कावेरी पोद्दार भी खुश होगी।
इस तस्वीर में ये रिश्ता क्या कहलाता है की बॉयज टीम नजर आ रही है। तस्वीर में अरमान के साथ उसका भाई आर्यन, चाचा मनोज और पापा माधव है। इस तस्वीर से साफ है कि वट सावित्री की पूजा के मौके पर काफी कुछ मजेदार होने वाला है।
आर्यन की पत्नी दिशा घर छोड़ चुकी है। कृष की बदतमीजी वो बर्दाश्त नहीं कर पाती और वह अपने घर चली जाती है, लेकिन वट सावित्री के व्रत पर वो भी अपने घर से वापिस आ जाएगी। इस व्रत के मौके पर दिशा पोद्दार परिवार के साथ ही नजर आएगी।
वट सावित्री की पूजा से पहले अभिरा और अरमान का रोमांस भी जरूर देखने के लिए मिलेगा। अरमान अभिरा के लुक में पूरी तरह खो जाएगा। वह काफी समय बात अपनी पत्नी के इतनी क्लोज आएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान अब साथ हो जाएंगे। पोद्दार हाउस में भी सब ठीक हो जाएगा। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या शो में कोई नई परेशानी दिखाई जाएगी।