टीवी मसाला

दिव्या अग्रवाल की सगाई पर पहली बार बोले Ex-बॉयफ्रेंड वरुण सूद, कहा- 'मुझे किसी की जिंदगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 23, 2022, 09:46 AM IST

Varun Sood on Divya Agarwal Engagement: दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर की सगाई रचा ली है। जिसपर अब उनके EX- बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने पहली बार रिएक्ट किया है। वरुण सूद ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि उनका कोई भी ट्वीट या पोस्ट किसी और से रिलेटेड नहीं होता है।

Image

Varun Sood on Divya Agarwal Engagement

KEY HIGHLIGHTS
  • वरुण सूद ने दिव्या अग्रवाल की सगाई पर तोड़ी चुप्पी।
  • दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है।
  • दोनों की सगाई पर पहली बार वरुण धवन ने बयान दिया है।

Varun Sood on Divya Agarwal Engagement: दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई (Divya Agarwal Engagement) की फोटोज कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्या की सगाई की फोटोज के वायरल होने के तुरंत बात उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) का भी रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने ट्वीट पर एक सैड इमोजी शेयर किया था। जिसके बाद से ही फैंस को लग रहा था कि दिव्या की सगाई से वरुण सूद को सदमा पहुंचा है और वह काफी दुखी है। हालांकि अब पहली बार दिव्या अग्रवाल के EX- बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने इसपर रिएक्ट करते हुए सफाई दी है। वरुण सूद ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि उनका कोई भी ट्वीट या पोस्ट किसी और से रिलेटेड नहीं होता है। आइए जानते हैं कि वरुण सूद ने इस मामले में क्या कुछ कहा है?

'मेरे ट्वीट की की जिंदगी से जुड़े नहीं'

एक्टर वरुण सूद ने दिव्या अग्रवाल की सगाई पर रिएक्ट करते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'हाल ही में जो गाना मैने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है वो मेरे एक बेहद करीबी दोस्त ने गाया है और इससे पहले जो इमोजी मैनें ट्वीट किया था वह मेरे एक प्रोजेक्ट से संबंधित है जो मैने हाल ही में साइन किया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई मेरी कोई भी पोस्ट ना तो किसी इवेंट से जुड़ी हुई है और ना हीं किसी दूसरे की जिंदगी से।' वरुण सूद ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि उनका रिएक्शन दिव्या अग्रवाल की सगाई से जुड़ा हुआ नहीं था।

अपूर्व पडगांवकर से दिव्या अग्रवाल ने रचाई सगाई

दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर सभी को हैरान कर दिया, हालांकि इससे पहले वह वरुण सूद के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रही थी, दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी नजर आ रहे थे। हालांकि किसी वजह से दोनों अलग हो गए और अब दिव्या अपनी लाइफ में पूरी तरह से मूवऑन कर चुकी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article