Dipika Kakkar-Shoaib Ibrahim son welcome: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में 21 जून को पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी में बेबी बॉय का स्वागत किया है। दुनिया भर से फैंस दीपिका और शोएब को बधाइयां दे रहे हैं। रविवार की शाम इस कपल ने अपने बच्चे की हेल्थ अपडेट शेयर की थी। अब हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके घर पर उनका और दीपिका और बेटे संग ग्रैंड वेलकम किया है। पोते को देख शोएब के मम्मी-पापा के खुशी से आंसूं बहने लगते हैं।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घरवालों ने दीपिका (Dipika Kakkar) और उनके बेटे का ग्रैंड वेलकम किया गया है। दीपिका और उनके बेटे का घर में स्वागत फूलों से किया गया था। सभी घरवालों ने उनके लिए घर को सजाया हुआ था। इसी दौरान शोएब अपने पिता को बच्चे का चेहरा दिखाते हैं तो अपने पोते को देख रोने लगते हैं। इसी के साथ दीपिका की सांसु मां भी खुशी के मारे रोने लगती है। इसी के साथ दीपिका और शोएब ने केक भी काटा। व्लॉग के आखरी में दीपिका नम आंखों से फैंस के साथ -साथ शोएब का भी धन्यवाद करती हैं। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारन दीपिका और शोएब के बेटे को इनक्यूबेटर में रखा गया था ।जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शादी के 5 साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।
