Dipika Kakar Diagnosed With Viral Infection: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम की जिंदगी में इन दिनों काफी उथल पुथल मची हुई है। शोएब के पिता बीते एक महीने से अस्पताल में हैं और दीपिका का भी ट्रीटमेंट चल रहा है। ऐसे में शोएब और दीपिका को मिलकर सबकुछ मैनेज करना पड़ रहा है। दीपिका लिवर कैंसर से पीडित हैं और इन दिनों उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है, जिस वजह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने अपने पुराने व्लॉग में खुलासा किया था कि थेरेपी के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है और अब उन्होंने नए व्लॉग में भी अपनी खराब हालत का खुलासा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive Father's Day 2026: पिता को याद कर इमोशनल हुए Shaan, पिता होने पर Abhinav-Arjun ने कही ये बात
दीपिका कक्कड़ की बिगड़ी तबीयत
दीपिका कक्कड़ ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने और अपने बेटे की खराब हालत का खुलासा किया। व्लॉग की शुरुआत में दीपिका अपने बेटे रूहान के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आईं। इस मौके पर ही दीपिका ने खुलासा किया कि उनके बेटे रूहान को दो दिन से इन्फेक्शन हो रखा है और इसी वजह से रूहान को बहुत तेज फीवर भी है। हालांकि, रूहान की तबीयत अब ठीक है और वह रिकवर हो रहा है। इसी व्लॉग में आगे दीपिका ने बताया कि उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है। उन्हें इन्फेक्शन हुआ है। दीपिका ने व्लॉग में बताया कि जब से मेरी इम्यूनोथेरेपी हुई है, तब से मुझे वायरल ने पकड़ लिया है। वायरल की वजह से तब से ही मुझे सर्दी-खासी और कमर दर्द है। इस बार कमर दर्द बहुत ज्यादा है मुझे। अभी भी मुझे सर्दी खासी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने पति शोएब इब्राहिम को विश किया बर्थडे, अस्पताल वाली फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी जिंदगी, मेरा सुकून')
