टीवी मसाला

Dipika Kakar Health News: कैंसर के ईलाज के बीच फिर हुई तबीयत खराब, अपडेट देते हुए बोलीं- चिंता की बात...

Dipika Kakar Health Update Amid Immunotherapy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में व्लॉग साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी तबीयत थोड़ा नासाज जरूर हो गई थी।

Image

Dipika Kakar ने दिया हेल्थ अपडेट - फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Dipika Kakar Health Update Amid Immunotherapy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन व्लॉग्स शेयर कर लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बीते कुछ दिनों से लगातार मुसीबतों से घिरे हुए हैं। शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि सबा इब्राहिम ने व्लॉग में बताया था कि उनके पिता की तबीयत पहले से काफी बेहतर हो चुकी है और जल्द ही उन्हें आईसीयू से बाहर भी कर दिया जाएगा। वहीं इसी बीच दीपिका कक्कड़ की इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इस ईलाज के बीच एक्ट्रेस की तबीयत थोड़ी नासाज भी रही। इसकी जानकारी खुद दीपिका कक्कड़ ने दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim की बहन सबा ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट, भाभी Dipika Kakar के लिए बोलीं- 'दुआ की जरूरत'

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने व्लॉग में सबसे पहले फैंस का शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि बीते साल से इतना कुछ हो रहा है, लेकिन आप लोगों का मैसेज और दुआएं हमें बहुत हिम्मत देता है और इसके लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। दीपिका कक्कड़ ने अपने ससुर के बारे में बात करते हुए कहा कि वो हर दिन के साथ ठीक हो रहे हैं और ये हमारे लिए बहुत राहत की बात है। दीपिका कक्कड़ ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "हमने अभी डबल इम्यूनोथेरेपी किया था। अब आईवी के जरिए मेरी इम्यूनोथेरेपी होगी। अभी तक ऐसा कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। आपके शरीर में इतनी बड़ी और हेवी दवाई जाती है तो थोड़ा बहुत कुछ तो महसूस होता ही है। एक-दो दिन के लिए शरीर सुस्त पड़ जाता है, तापमान बढ़ जाता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती Dipika Kakar के ससुर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं सासू मां, बोलीं- 'वो घर आ जाए बस'

dipika kakar (7)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने पीठ में दर्द का अनुभव किया है। तो ये भी हो सकता है कि मुझे वायरल इंफेक्शन हुआ था। मुझे थोड़ा बुखार भी आया था, ज्यादा तापमान नहीं बढ़ा, लेकिन मैं गई थी डॉक्टर के पास। उन्होंने सारे टेस्ट भी किये और जब रिपोर्ट आईं तो उन्हें भी राहत हुई कि रिपोर्ट्स ठीक हैं। ऐसा था कि दवाई की वजह से कोई परेशानी नहीं है। मैं अस्पताल में थी तो होता है कहीं भी इंफेक्शन पकड़ लेता है। बस ये है मेरी अपडेट।" दीपिका कक्कड़ ने वीडियो में आगे कहा कि इन सबमें जिसपर सबसे ज्यादा असर पड़ा है वो हैं शोएब। मुझे लेकर वो पिछले एक साल से परेशान थे ही, जब पापा की चीजें हुईं तो उन्हें और परेशानी हुई। एक्ट्रेस ने फैंस से आग्रह किया कि आप लोग उन्हें हिम्मत देते रहिए।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article