टीवी मसाला

Dipika Kakar के साथ हुआ COD स्कैम, घर आकर चूना लगा गया शख्स

Dipika Kakar Gets Scammed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ धोखाधड़ी हो गई, जिसका खुलासा खुद दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में किया है।

Image

दीपिका कक्कड़ के साथ हुई धोखाधड़ी

Dipika Kakar Gets Scammed: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज और सीरियल से लाखों लोगों का दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए लोगों से बखूबी जुड़ी हुई हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ बड़ी घटना हो गई। दरअसल, दीपिका कक्कड़ सीओडी स्कैम की शिकार हुई हैं, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में साझा किया है।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने सीओडी स्कैम का खुलासा करते हुए अपने फैंस को भी चेतावनी दी कि वे इन जैसे घोटालों से सावधान रहें। दीपिका कक्कड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "3 से 4 दिन पहले मेरे घर पर एक पार्सल आया कि मैम कैश ऑन डिलीवरी है। तो मैं हमेशा ही ऑनलाइन चीजें मंगवाती रहती हूं। कभी अपने लिये, कभी रुहान के लिए। तो मैंने पार्सल एक्सेप्ट कर लिया और कैश दे दिया। उसपर मेरा नाम और पता भी बिल्कुल सही लिखा हुआ था। लेकिन जब मैंने पार्सल खोलकर देखा तो एहसास हुआ कि ये वो चीज नहीं है जो मैंने मंगवाया था।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "अगले कुछ दिनों बाद मुझे दोबारा पार्सल आए, लेकिन मैंने उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। डिलीवरी एजेंट ने मुझसे कहा कि मुझे पार्सल कैंसल करने के लिए ओटीपी साझा करना पड़ेगा, जो कि मैंने किया भी।" दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में आगे साझा किया कि मैंने इस बारे में बाकियों से बात की तो पता लगा कि ये एक तरह की धोखाधड़ी होती है। दीपिका कक्कड़ को घटना के बाद भी कई पार्सल मिले, जिसके लिए उनसे ओटीपी की मांग की गई, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे साझा करने से साफ इंकार कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article