Exclusive Dipika Kakar Co-Star Left Heartbroken As He Heard About Her Liver Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया था, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस और शोएब इब्राहिम ने दी थी। वहीं बीते दो दिन पहले दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस से बताया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ है। दीपिका कक्कड़ को हुई इस बीमारी ने उनके फैंस और दोस्तों को भी सदमे में डाल दिया। हर किसी ने दीपिका के जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना की। वहीं अब इस मामले पर दीपिका कक्कड़ के 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार मनीष रायसिंघर ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) फाइटर हैं और वह इस परेशानी को भी मात दे देंगी।
मनीष रायसिंघन ने टेली टॉक/जूम संग इंटरव्यू के दौरान दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के बारे बात की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "दीपिका कक्कड़ के बारे में ऐसी खबर सुनना सच में दिल तोड़ने वाला है। लेकिन मेरा मानना है कि वह एक फाइटर और बहुत ही अच्छी इंसान हैं। वह जल्दी ठीक हो जाएंगी। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जितना मैं उन्हें जानता हूं मैंने हमेशा उन्हें मजबूती से खड़े देखा है। कैंसर को हराने के लिए उनके पास बहुत खूबसूरत और काफी वजह हैं। उनके लिए ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाए हैं।"
बता दें कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "जैसे कि आप सभी लोगों को पता है कि पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए थोड़े मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपर के हिस्से में उठे दर्द के लिए मुझे अस्पताल जाना पड़ा, जहां मुझे पता चला कि लिवर में ट्यूमर है। बाद में सामने आया कि ये ट्यूमर सेकंड स्टेज कैंसर है। ये मेरी जिंदगी का सबसे कठिन समय है।"
