Dhanashree Verma Breaks Silence On Divorce With Yuzvendra Chahal: मशहूर कोरियोग्राफर और 'झलक दिखला जा' फेम धनश्री वर्मा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। धनश्री वर्मा को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने वाली हैं। लेकिन हाल ही में धनश्री वर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने तलाक के कारण चर्चा में आ गई हैं। धनश्री वर्मा ने पहली बार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त दोनों के तलाक का फैसला सुनाया जा रहा था, उस वक्त वह रो रही थीं और कांप रही थीं। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने युजवेंद्र चहल की उस टी-शर्ट पर भी चुप्पी तोड़ी, जिसमें लिखा था, "अपने शुगर डैडी खुद बनो।"
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिये इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग हुए तलाक पर दिल का गुबार निकाला। उन्होंने तलाक के दिन के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे अभी भी याद है कि मैं खड़ी हुई थी और सुनवाई हो रही थी। भले ही हम मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे, लेकिन मैं बहुत भावुक हो गई। मैं सबके सामने ही कांपने लगी। मैं बता भी नहीं पाई कि उस वक्त मैं क्या महसूस कर रही थी। मुझे केवल इतना याद है कि मैं बहुत रो रही थी। मैं कांप रही थी और रो रही थी। जाहिर सी बात है, ये सब हुआ और वो (युजवेंद्र चहल) पहले ही चले गए।"
युजवेंद्र चहल के टी-शर्ट पर भी धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने तलाक की सुनवाई वाले दिन टी-शर्ट पहनी थी, जिसपर लिखा था, "अपने शुगर डैडी खुद बनो।" इसपर चुप्पी तोड़ते हुए धनश्री वर्मा ने कहा, "आपको पता था कि लोग आप पर इल्जाम लगाने वाले हैं। मुझे टी-शर्ट स्टंट के बारे में मालूम भी चलता, इससे पहले ही हम ये समझ चुके थे कि लोग मुझे आरोपी ठहराने वाले हैं। अरे भाई व्हॉट्सऐप कर देता। टी-शर्ट क्यों पहना है।" धनश्री वर्मा ने बताया कि उन्होंने युजवेंद्र चहल को हर छोटी-बड़ी चीजों में सपोर्ट किया। उन्होंने युजवेंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों में मैं अपने पार्टनर के साथ रही। हो सकता है इसी वजह से मेरी भावनाएं बाहर आ गईं। लेकिन उस दिन तुमने जैसा व्यवहार किया, उससे पता लगता है कि तुम कैसे इंसान हो।"
