टीवी मसाला

"लैंड जिहाद" शब्द इस्तेमाल कर बुरे फंसे असाम के मुख्यमंत्री, अब सपोर्ट में उतरीं Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee slam Rana Ayyub: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharjee) ने पत्रकार राणा आयूब को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाने पर फटकार लगाई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee slam Rana Ayyub

Devoleena Bhattacharjee slam Rana Ayyub: साथ निभाना साथिया अभिनेत्री और बिग बॉस 13 फ़ेम देवोलीना भट्टाचार्य अपने बोल्ड बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि अभिनेत्री इस समय अपने माँ बनने की जर्नी को इन्जॉय कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही देवोलीन ने अपने पति शाहनवाज शेख के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें देवोलीना ने पत्रकार राना आयूब पर निशाना साधा है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharjee) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाने वाले पत्रकार राना आयूब पर निशाना साधा है। राणा आयूब ने हिमंत बिस्वा का एक वायरल पोस्ट सेयर किया है जिसमें वे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पोस्ट शेयर कर राणा आयूब ने अपने एक्स पर लिखा "हिमंत बिस्वा के नेतृत्व ने असम धर्म के दलदल में तब्दील होता जा रहा है। वह अपने भाषणों में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। उनकी इस नफरत की राजनीति का जवाब कब मिलेगा?

अब राणा आयूब की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए देवोलीन भट्टाचार्या ने पत्रकार की आलोचना की है। फटकार लगाते हुए अभिनेत्री ने कहा "आपको अपनी गंदी नाक घुसाने की जरूरत नहीं है।" देवोलीना ने ट्वीट करते हुए लिखा "नहीं मिस, जब आप असम और उसकी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो बस दूर रहें। असमिया मुसलमान आपसे और आपके नेताओं से कहीं ज़्यादा शिक्षित और समझदार हैं। हिमंत बिस्वा और पूरा असम ही इल्लीगल बांग्लादेशी मुस्लमान से परेशान हैं। तो आप अपनी गंदी नाम घुसाना बंद कीजिए।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article