टीवी मसाला

शादी का वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, यूजर्स बोले- रसोड़े में था जिम ट्रेनर, हम तो खामखा ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2022, 08:06 PM IST

Devoleena Bhattacharjee wedding unseen video: देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी का अनसीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो शामिल है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स।

Image

devoleena bhattacharjee (credit pic: instagram)

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और शहनवाज शेख की शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर है। टीवी की गोपी बहू भी ट्रोलर्स को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि लोगों का काम है कहना है लेकिन मैं तो अपने पार्टनर के साथ बहुत खुश हूं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादी का अनसीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देवोलीना और उनके पति अपनी शादी को रजिस्टर करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक- दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई और फिर जयमाला हुई। एक्ट्रेस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

देवोलीना की शादी का अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अच्छा तो रसोड़े में जिम ट्रेनर था, हम तो खामखा विशाल भाई पर शक कर रहे थे। दूसरे यूजर ने लिखा, श्रद्धा वॉकर को भूल गई क्या। तीसरे यूजर ने लिखा, इसका भी लव जिहाद होगा। शादी के बाद से यूजर्स देवोलीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर देवोलीना की शादी से बहुत खुश है।

देवोलीना ने शेयर किया अनसीन वीडियो

देवोलीना की शादी से फैंस काफी हैरान हो गए थे। एक्ट्रेस ने शादी के काफी समय बाद पति के साथ फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस की शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

देवोलीना ने ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब

शादी के बाद से देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस जल्द लव जिहाद का होगी शिकार। इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहना है कि आपके बच्चे हिंदू होंगे या मुस्लिम। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article