टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ने गुपचुप शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोली 'दिखावा करना मूर्खता...'

Devoleena Bhattacharjee on Low Key wedding: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें बड़ी शादी में बर्बाद होने वाले पैसे से ज्यादा बेहतर जरूरतमंदों की मदद करना लगता है। देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) के अनुसार दिखावे में पैसा बर्बाद करने से युवाओं को बचना चाहिए और पैसे की कीमत समझनी चाहिए।

Image

Devoleena Bhattacharjee ने क्यों की गुपचुप शादी?

Devoleena Bhattacharjee on Low Key wedding: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते हफ्ते गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी फैंस के साथ शेयर करती हैं लेकिन उन्होंने शादी जितना बड़ा फैसला छुपाए रखा, जो उनके चाहनेवालों को हजम नहीं हो रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने बेहद साधारण ढंग से अपने करीबी लोगों के सामने शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब तक वायरल हो रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस शादी की तस्वीरें देखते हुए यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि अदाकारा ने साधारण ढंग से शादी क्यों रचाई? जिस दौर में सेलेब बड़ी-बड़ी शादियां कर रहे हैं, वहां देवोलीना ने आम लोगों की तरह शादी के बंधन में बंधकर सबको हैरान कर दिया है।

अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने मीडिया से बात करते हुए यह राज भी खोल दिया है। अदाकारा ने बताया है कि सेलेब्स को कई लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में टीवी और फिल्मी सितारों को सही उदाहरण सेट करने चाहिए। बड़ी-बड़ी शादियां पैसों की बर्बादी हैं और वो नहीं चाहती थीं कि उनके फैंस उन्हें देखकर अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद करें। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि सेलेब्रिटी टैग के साथ जिम्मेदारी भी आती है कि हम समाज को गाइड करें। कहा जाता है कि हमारे पास ट्रेंड सेट करने की पावर होती है और बड़ी शादियां पैसों की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मुझे लगता है कि ये सब दिखावा है। मुझे नहीं लगा कि मुझे अपने पैसों के साथ ऐसा करना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं, मेरे पति और मेरे परिवारवालो बहुत मेहनत से पैसा कमाते हैं। हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए।'

देवोलीना आगे कहती हैं, 'मैं एक एनजीओ चलाती हूं, जो बूढ़े लोगों का ध्यान रखता है। मैं अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहूंगी, जिससे समाज के कुछ लोगों का भला हो सके। मैं चाहती हूं कि युवा लोग ये समझें कि दिखावेबाजी में पैसा बर्बाद करना मूर्खता है। शादी का दिन बड़ा तब बनता है जब आपको लोगों का आशीर्वाद मिलता है और आपके दोस्त साथ होते हैं।' आप देवोलीना भट्टाचार्जी की बात से कितने सहमत हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article