टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी का पति देखकर यूजर्स को याद आया उनका अधूरा प्यार, बोले- कहां है बिचुकले

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2022, 02:26 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की शादी के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee ( credit pic: instagram)

टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (shahnawaz sheik) से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शहनवाज के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को उनके दोस्त और फैंस शादी की ढरे सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, देवोलीना की शादी के बाद उनका और बिचुकले का वीडियो वायरल हो रहा है।

बिग बॉस सीजन 14 में देवोलीना और अभिजीत बिचुकले बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। घर में अभिजीत को देवोलीना बेहद पसंद थी। वो हमेशा देवोलीना के आगे- पीछे घूमते रहते थे। कई बार दोनों का खूब झगड़ा भी हो जाता था। लेकिन बिचुकले देवोलीना को मना भी लेते थे।

यूजर्स को याद आए बिचुकले

शादी के बाद देवोलीना और अभिजीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देवोलीना और अभिजीत की कई सारे शॉर्ट्स को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इश्क सच्चा वहीं जिसको नहीं मिलती है मंजिल। दूसरे यूजर ने लिखा, ये वीडियो अमर हो गया भाई। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी की शादी के बाद उसे इस तरह से टैग करना सही बात नहीं है।

कौन हैं देवोलीना के पति

देवोलीना लंबे समय से जिम ट्रेनर शहनवाज को डेट कर रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार शहनवाज देवोलीना के घर के पास जिम में लोगों को ट्रेन करते हैं। जब साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, तब से शहनवाज ने उन्हें रिकवर होने में काफी मदद की थी। इस दौरान दोनों एक- दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। देवोलीना और शहनवाज के रिलेशनशिप के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article