टीवी मसाला

Debina Bonnerjee ने परिवार संग धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन, फोटोज शेयर कर पति गुरमीत ने उड़ेल दिया सारा प्यार

Debina Bonerjee Celebrates Birthday With Family: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का बीते दिन जन्मदिन था, जिसे उन्होंने पति गुरमीत चौधरी और परिवार संग मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए गुरमीत चौधरी ने अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया है। गुरमीत की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Image

देबिना बनर्जी पर पति गुरमीत चौधरी ने लुटाया प्यार

Debina Bonerjee Celebrates Birthday With Family: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का बीते दिन 42वां जन्मदिन था, जिसे एक्ट्रेस ने परिवार और पति गुरमीत चौधरी के साथ धूमधाम से मनाया। देबिना बनर्जी के जन्मदिन पर फैंस से लेकर सितारों तक ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं। देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए पत्नी पर खूब प्यार लुटाया। गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटोज में एक्ट्रेस ब्लू आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक था।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के बर्थडे सेलिब्रेशन में गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने भी अपने डैशिंग लुक से लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देबिना बनर्जी पर प्यार लुटाते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा, "मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारे साथ हर दिन आशीर्वाद की तरह लगता है, लेकिन आज के दिन दुनिया ने मुझे तोहफा दिया था जब तुम्हारा जन्म हुआ। तुम्हारी ताकत, प्यार और जिस तरह से तुम दुनिया को थामती हो, ये चीजें रोजाना मुझे हैरान करती हैं। तुम जिंदगी के हर तूफान में मेरे साथ खड़ी रही और खुशी से मेरे साथ नाची।"

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) को गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपना सबसे बड़ा सपोर्ट बताया। एक्टर ने लिखा, "तुम मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट, मेरा रक्षाकवच, मेरा घर और मेरा सबकुछ हो। एक महिला, एक मां और एक पार्टनर बनते हुए तुम्हें देखा है और ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। इसी तरह रहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, इतनी खूबसूरत और इतनी जादुई। मैं तुम्हें इतना प्यार करता हूं कि उन्हें शब्दों में बयां भी नहीं किया जा सकता है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरी देबिना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article