टीवी मसाला

Karan Johar का मजाक उड़ाने वाले प्रोमो पर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, बोले- हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना...

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई थी कि शो के प्रोमो में कॉमेडी के नाम पर उनका मजाक उड़ाया गया है। करण के इस पोस्ट के बाद कॉमेडियन केतन सिंह ने उनसे माफी मांग ली थी। अब इस मामले पर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Paritosh Tripathi and Karan Johar (credit Pic: Instagram)

फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने कॉमेडियन केतन सिंह के मिमिक्री एक्ट पर निराशा जताई थी। हालांकि फिल्म मेकर ने अपने पोस्ट में किसी भी शो या आर्टिस्ट का नाम नहीं लिया था। मैडनेस मचाएंगे फेम कॉमेडियन केतन सिंह ने इस मामले में करण से मांगी माफी ली है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था।अब कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपने को स्टार का बचाव करते हुए कहा कि हम सभी करण का बहुत सम्मान करते हैं।

कॉमेडियन ने कहा, शो में किसी भी कॉमेडियन का मक्सद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। हम जो भी करते हैं उसके पीछे का इरादा कभी ऐसा नहीं होता है। हम सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते हैं और ऐसे करने के लिए अपने कॉमिक स्किल का इस्तेमाल करते हैं।

परितोष ने अपने को स्टार का दिया साथ

एक्टर, लेखक और स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, वास्तव में केतन करण सर के फैन हैं। जब कोई किसी की मिमिक्री करता है तो इससे पता चलता है कि वो दूसरे व्यक्ति से काफी प्रभावित है। इससे पता चलता है कि वह हर बात, भावना और काम करने के तरीके को नोटिस करता है। इस शो के जरिए हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं और ना ही लोगों में ये धारणा बना रहे हैं कि हम दूसरों को ठेस पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमारा इरादा कभी भी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। बल्कि हम तो इसके अपोजिट करना चाहते हैं। हम सभी एक ही फील्ड से आते हैं और अपने सीनयर्स और आइकन्स के प्रति बहुत सम्मान है। हम हमेशा सतर्क रहते हैं कि किसी को चोट न पहुंचाएं। लेकिन अब हमें इसे लेकर और ज्यादा सावधानी बरतेंगे। ताकि हमारी वजह से किसी को बुरा ना लगे। हम लिमिट क्रॉस नहीं करेंगे। हम बस करण से इतना कहता चाहते है कि हम मकसद उनका मजाक उड़ाना नहीं था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article