धीरज धूपर का बेटा ज़ैन
कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने इस साल अगस्त में एक बेटे को जन्म दिया है। पिता बनने के बाद से ही एक्टर को अपने बच्चे के साथ समय बिताना काफी पसंद है। वह अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की बेटी लियाना
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने इसी साल 3 अप्रैल को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि दोनों ने हाल ही में एक और बेटी को जन्म दिया है। दोनों की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी प्यारी बेटी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
नकुल मेहता और जानकी पारेख का बेटा सूफी
नकुल मेहता और जानकी पारेख ने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया था। नीली आंखों और सुनहरे बालों की वजह से उनके गॉर्जियस बेटे की पहले से ही बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। नकुल मेहता अक्सर अपने बेटे सूफी के साथ खेलते हुए या समय बिताते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय का बेटा निर्वैरी
किश्वर मर्चेंट प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी। दोनों शादीशुदा जोड़े की यही राय था। हालांकि जब वह प्रेग्नेंट हुई तो उन्हें खुशी भी हुई और उनके लिए यह शॉकिंग भी था। अब वह अपने बेटे के साथ अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने इस साल अप्रैल में एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे की बेबी शूट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
