Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाले हैं। कैटरीना और सिद्धांत इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं। एक तरफ जहां सलमान का ऑफर लेने के बाद गौतम के खिलाफ हुए घर के सदस्य। वहीं, दूसरी तरफ शालीन पर भड़के शो के होस्ट सलमान खान। घर के नए कैप्टन गौतम बन गए हैं। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या- क्या हुआ।
शालीन पर भड़के सलमान खान
शालीन भनोट पर भड़के सलमान खान। सलमान ने कहा, 'मुझे मत बताओं शालीन ये मडिकल के बारे में, मैं सब जानता हूं मेडिकल भी और तुम्हारा मेंटल भी। तुम ह्यूमैनिटी की बात मत करो, अगर तुम्हें परवाह होती न तुम कितना कुछ कर लेते अपनी जिंदगी में। आप जानते हो न किसकी बात कर रहा हूं।
शालीन को अब्दू ने बताया फेक
सलमान अब्दू से कहते हैं कि ये कुछ क्वालिटीज है जो आपको हर सदस्य को देनी है। सलमान कहते हैं कि जिनमें दिमाग की कमी हैं, अब्दू ने अंकित गुप्ता को ये टैग दिया। घर में जिसका व्यवहार अच्छा नहीं है, अब्दू ने सुंबुल को ये टैग दिया। अब्दू ने शालीन को बताया फेक।
गौतम को अपनी गलती पड़ी भारी
दरअसल सलमान खान गौतम को ऑफर देते हैं कि अगर आप घर का राशन कुर्बान कर देंगे तो घर के कैप्टन बन सकते हैं। एक्टर ने बिना सोचे हां कहा दिए। इसके बाद घरवालों ने गौतम को खरी- खोटी सुनाई। गौतम बाद में बिग बॉस से अपना फैसला पलटने को कहते हैं। बिग बॉस ने गेम खेलते हुए कहा कि अब आप घर के कैप्टन बनते हैं और बदले में राशन को स्टोर रूम में रख दें। गौतम के इस फैसले के बाद घरवाले काफी परेशान हो जाते हैं। अर्चना खाने को लेकर रोने लगती हैं।
