टीवी मसाला

Charu Asopa New House: चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा नया घर, बेटी जियाना के साथ हुईं शिफ्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 12:49 PM IST

Charu Asopa buys New House: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को घर की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने मुंबई में 2 BHK फ्लैट खरीदा है। एक्ट्रेस को फैंस नए घर के लिए ढरे सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

charu asopa (credit pic: instagram)

Charu Asopa buys New House: एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस ने बालवीर, मेरे अंगने में, दीया और बाती हम जैसे टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी में चल रही दिक्कतों की वजह से चर्चा में थी। चारु और राजीव की शादी को लेकर खूब हंगामा हुआ था। एक्ट्रेस अब अपने पति से अलग रह रही हैं। चारु ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस अपने 2 बीएचके फ्लैट में अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के बारे में फैंस को यूट्यूब चैनल पर अपडेट देती रहती हैं।

चारु ने अपने व्लॉग में दिखाया कि उनका नया घर कैसा है? एक्ट्रेस ने अपने नए घर का टूर करवाया। एक्ट्रेस के घर में सभी लग्जरियस चीजें नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने घर को यूनिक टच दिया है। चारु ने अपनी बेटी के लिए घर में अलग से क्लोजेट बनवाया है। फैंस एक्ट्रेस को नए घर के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

चारु असोपा ने खरीदा नया घर

राजीव और चारु ने एक - दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2019 में शादी की थी। चारु ने साल 2021 में बेटी जियाना को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कपल ने कोर्ट में तलाक का केस दर्ज किया है।

राजीव और चारू भले ही साथ नहीं रहते हैं। लेकिन अपनी बेटी की देखभाल साथ में करते हैं। कुछ दिनों पहले चारु का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थी। शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो राजीव सेन ओटीटी 2 में नजर आएंगे। राजीव ने अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article