टीवी मसाला

'या तो मरूंगी या मार दूंगी'- कई बार 'बिग बॉस' को ठुकरा चुकी है ये एक्ट्रेस, सलमान खान के शो से भागती है दूर

Bigg Boss Rejected By This Actress Many Times: 'बिग बॉस' में जहां कदम रखने के लिए बहुत बार सितारे तरसते हैं तो वहीं कई स्टार्स ऐसे हैं जो इसका नाम सुनते ही दूर भाग जाते हैं। इस लिस्ट में "खतरों के खिलाड़ी' फेम का नाम भी जुड़ चुका है, जिसने कई बार बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Bigg Boss Rejected By This Actress Many Times: टीवी के पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस' हर साल अपने साथ ढेर सारा ड्रामा और मनोरंजन लेकर टीवी पर आता है। दर्शक इसे खूब चाव से देखते भी हैं। 'बिग बॉस' ने अभी तक कई सितारों के करियर को भी बनाने का काम किया है, जिसमें शहनाज गिल से लेकर फरहाना भट्ट तक का नाम शामिल है। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जो 'बिग बॉस' का नाम सुनकर दूर भागते हैं। उनका कहना है कि वे कई मीनों तक एक घर में कैद नहीं हो सकते, जहां उन्हें दूसरों से झगड़ा करते हुए अपने आप को बचाना हो। इस लिस्ट में अब टीवी और ओटीटी पर जबरदस्त पहचहान बनाने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar) का नाम भी जुड़ चुका है।

अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar) ने वैराइटी इंडिया को दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक नहीं बल्कि कई बार बिग बॉस हिंदी का ऑफर मिल चुका है। लेकिन उन्होंने इस शो को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। अमृता खानविलकर ने बताया कि वह अपने बर्ताव को जानती हैं और इसलिए ही बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उनका कहना है कि या तो मैं खुद मरूंगी या किसी को मार दूंगी। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "बिग बॉस हिंदी मुझे कई बार ऑफर हुआ है, लेकिन अपने स्वभाव को जानते हुए, या तो मैं मरूंगी या किसी को मार दूंगी।" एक्ट्रेस ने बताया कि बहुत बार शो में जिस तरह से महिलाओं को पेश किया जाता है और उनसे सुलूक किया जाता है, वो चीज उन्हें जरा भी पसंद नहीं आती है।

अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "कुछ लड़कों को सीमाओं के बारे में नहीं पता होता। वे आकर महिला से अजीब तरह से बात करते हैं। कल्पना करो कि एक मेरी जैसी इंसान, क्या मैं कभी भी किसी को ऐसे अनुमति दूंगी आकर मुझसे यूं बात करने की? मैं उसका गला रेत दूंगी, अपनी इनविजिबल तलवार से जो मेरे पास हमेशा रहती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article