Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 में एक्ट्रेस और प्रड्यूसर पूजा भट्ट और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हन के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। घर में गर्माए माहौल के बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई, पर उस दौरान अभिषेक ने अपने जज्बातों को कंट्रोल किया और वह संजीदगी के साथ अपनी बात रखते हुए नजर आए।
हुआ यूं कि किसी बात पर भट्ट उन्हें समझाती नजर आईं, "आप मुझे मत बताएं कि मेरे लिए क्या सही है और क्या नहीं। मैंने आपको बहुत सम्मान दिया है। आप यही पर मेरे साथ बातचीत बंद कर दीजिए। आप जाएं और मुझसे बात मत करिए। आपको अगर तमीज नहीं है तब बात मत करिए।"
हालांकि, इस दौरान मल्हन उन्हें जवाब दे रहे थे और बोले कि आपको बात नहीं करनी तो मत करिए, पर मुझे सजा मिल चुकी है। इसी बीच, पूजा ने कहा कि तुम्हारी परवरिश ही ऐसी हुई है, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को यह कहने लगे कि आप अपने ऊपर ध्यान दीजिए।
उधर, एक और कंटेस्टेंट बीच में मल्हन को घेरने लगीं और आरोप लगाते हुए बोलीं- तुम बड़ों से थोड़ा तमीज से बात किया करो। तू इस घर में कहीं एग्जिस्ट ही नहीं करता है। दगाबाज...।
