टीवी मसाला

Bigg Boss OTT पर लगा ताला? मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

Bigg Boss OTT Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने शो को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब मेकर्स इस शो पर ताला लगाने वाले हैं। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- bigg boss ott

Bigg Boss OTT Update: सलमान खान के शो बिग बॉस काफी समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। इस चीज को देखते हुए मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत की थी। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 उतना कुछ खास नहीं चला। इस बीच बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक न्यूज सामने आई है। नई जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने शो को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

बिग बॉस ओटीटी को लेकर सामने आया अपडेट

बिग बॉस ओटीटी, जो भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो का डिजिटल वर्जन था, अब शायद खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि प्रोड्यूसर्स ने इसे फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है। अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में अफवाह है कि अब ओटीटी फॉर्मेट को पुराने तरीके से वापस नहीं लाया जाएगा। 2021 में शुरू हुई यह सीरीज वूट पर लॉन्च हुई थी और बाद में जियो सिनेमा पर चली। हर सीजन में अलग होस्ट और तेज रफ्तार वाला फॉर्मेट था, जो टीवी वाले बिग बॉस से अलग था। लेकिन अब प्रोड्यूसर्स ने सोचा है कि हिंदी में सिर्फ एक ही बिग बॉस शो चलेगा, जो टीवी और ओटीटी दोनों पर एक साथ दिखेगा। इससे दर्शक बटेंगे नहीं और प्रोडक्शन खर्च भी बचेगा।

बिग बॉस ओटीटी के विनर्स

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में करण जौहर होस्ट थे और दिव्या अग्रवाल ने शो को अपने नाम किया था। दूसरी में सलमान खान होस्ट थे और एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती। तीसरी सीजन में अनिल कपूर होस्ट थे और सना मकबूल विजेता रहीं। तीनों सीजन में कुल 45 कंटेस्टेंट्स आए, जिनमें से 5 बाद में मुख्य बिग बॉस में भी नजर आए। इस शो ने कई डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को मौका दिया। अब यह फॉर्मेट बंद होने से बिग बॉस का नया चैप्टर शुरू होने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article