टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav साल 2025 चढ़ेंगे घोड़ी, कहा 'अगले साल पक्का'...

Elvish Yadav Marriage Plan: हाल ही में जेल से निकलने के बाद एल्विश यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने शादी के प्लान के बारे में बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर यूट्यूबर शादी कब करने वाले हैं।

Image

Elvish Yadav Marriage Plan

Elvish Yadav Marriage Plan: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss ott 2) के विनर रह चुके एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों उनकी जिंदगी में मुश्किलें खतम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले एल्विश को सांप जहर वाले केस में गिरफ्तार किया गया था, और 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया था। लेकिन उनकी कुछ ही दिनों बाद बेल हो गई थी, अब हाल ही मे दिए इंटरव्यू में उन्होंने शादी से जुदा खुलासा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

गलाटा इंडिया से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया की वह शादी कब करेंगे, जिसपर एल्विश यादव (Elvish Yadav) कहते हैं की शादी का प्लान बिल्कुल है। फिलहाल इस साल तो नहीं लेकिन अगले साल पक्का मैं शादी कर सकता हूं। साथ ही उन्होंने एपन एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए यह भी बताया की उन्होंने ना कभी किसी को धोखा दिया है ना खाया है। सब अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं, ऐसे में वह खुश है और हम भी।

इसी के साथ एल्विश यादव ने यह भी खुलासा किया की वह कई नए शोज, म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज कर रहे हैं। जिसे सुन फैंस उनके काफी खुश और प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बात दें बिग बॉस के घर से निकलने के बाद यूट्यूबर के खिलाफ काफी शिकायत दर्ज हो चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article