टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: सलमान के शो में हो रही हैं इन 2 हसीनाओं की एंट्री, कंटेस्टेंट्स के बीच मचेगा बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 29, 2023, 06:56 PM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 जल्द जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। मेकर्स अभी इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। सलमान के शो में टीवी की दो हसीनाएं भी हिस्सा लेनी वाली हैं।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान के शो का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में सलमान ने बताया था कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 लेकर आ रहे हैं सिर्फ जियो सिनेमा पर।

बिग बॉस ओटीटी 2 का दूसरा सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस सीजन को सलमान होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो को जून महीन में ऑनएयर किया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

संभावना सेठ और पूजा हेगड़े होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट

मेकर्स ने शो के लिए पूजा गौर और संभावना सेठ को अप्रोच किया है। संभावना सेठ इससे पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चकी हैं। संभावना एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी हैं। पूजा गौर लंबे समय से टीवी से दूर हैं। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। सलमान का शो उनके स्टारडम को और बढ़ा सकता है। संभावना और पूजा दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

मेकर्स अभी दोनों एक्ट्रेसेस से बात चीत कर रहे हैं। संभावना या पूजा किसी ने भी शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। शो का पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी के कई कंटेस्टेंट्स को सीधा बिग बॉस 15 में एंट्री मिली थी। इस बार के सीजन के लिए अंजलि अरोड़ा, फैजल शेख, मिस्टर फैजू, पूजा गौर, संभावना सेठ समेत कई नाम सामने आए हैं। अभी तक मेकर्स ने किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन के भाई राजीव का नाम भी शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article