टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 : Jiya Shankar ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर , पर्ल ड्रेस पहनकर रैंप वॉक पर छा गई हसीना

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar : टीवी हसीना ने बीती रात बॉम्बे टाइम्स के फैशन शो में शोस्टॉपर बनकर पहुच जहां उन्होंने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। इसी के साथ अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस को विजुअल ट्रीट देते हुए खुश कर दिया है। आइए उनकी इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jiya Shankar at Bombay Times Fashion Week

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar : बिग बॉस ओटीटी 2 फ़ेम जिया शंकर( Jiya Shankar) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने करण जौहर से मुलाकात की और अब जिया ने बेहतरीन रैम्प वॉक से सबका दिल जीत लिया। टीवी हसीना ने बीती रात बॉम्बे टाइम्स के फैशन शो में शोस्टॉपर बनकर पहुच जहां उन्होंने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। इसी के साथ अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस को विजुअल ट्रीट देते हुए खुश कर दिया है। आइए उनकी इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

कल रात बिग बॉस ओटीटी 2 हसीना जिया शंकर बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में हुस्न परी बनकर आई। जिया ने व्हाइट पर्ल से बनी शॉर्ट ड्रेस पहनकर रैंप वॉक की, उनका यह स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया और लोगों ने जमकर कॉमेंट करना भी शुरू कर दिया है। जिया शंकर ने बीती रात ईवेंट में अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया , उनकी यह मोतियों से सजी हुई ड्रेस खूब जच रही है। जिया ने बेहद कॉन्फिडन्स के साथ रैंप वॉक की और सबका दिल जीत लिया। फैंस ने उनके लुक और चाल की जमकर तारीफ की साथ ही उनकी ड्रेस भी बेहद प्यारी लग रही थी।

बताते चले कि जिया शंकर इन दिनों अपने करियर पर ध्यान दे रही है। कुछ समय पहले उन्हे करण जौहर के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह फैशन इवेंट में काफी इन्जॉय कर रही हैं। हालांकि अदाकारा "पिशाचिनी" शो के बाद टीवी से गायब दिखाई दे रही हैं। आखिरी बार उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था। शो में अभिषेक मल्हान के साथ जिया की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article