टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: टॉर्चर टास्क में जाद हदीद ने पार की हदें, गुस्से में बेबिका ध्रुवे पर थूका!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 6, 2023, 01:49 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका ध्रुवे और जाद हदीद के बीच में टॉर्चर टास्क के दौरान जमकर झगड़ा होता है। टास्क के दौरान जैद बेबिका की तरफ थूकते हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच में खूब हंगामा होता है। जाद अपनी सफाई देता है। लेकिन बेबिका कुछ भी समझने को तैयार नहीं होती है।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट सुर्खियों में हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट्स पहले दिन से गेम खेल रहे हैं। वीकेंड का वॉर पर सलमान खान ने जाद हदीद और बेबिका ध्रुवे की जमकर क्लास लगाई थी। दोनों के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। जाद ने झगड़े के दौरान बेबिका के सामने अपनी पैंट उतारी थी। इस पर सलमान ने जाद को जमकर फटकार लगाई थी। अब एक बार फिर जाद ने बेबिका के सामने हद पार की है। जाद ने बेबिका के सामने थूका है।

दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया था कि घर की कैप्टन जिया को 3 घंटे तक टॉर्चर करना है। इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने हिसाब से टास्क किया। टास्क के दौरान बेबिका बार-बार जिया को उकसा रही थी। वहीं, जिया के दोस्त अविनाश, फलक और जैद उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। इस वजह से घर में अभिषेक मल्हान और अभिषेक के बीच में बहस होती है।

क्या फिर से जैद ने की अश्लील हरकत

जाद बेबिका की तरफ थूकता है। हालांकि जाद कहता हैं कि उसने थूका नहीं है। उसके मुंह में बाल चला गया था। इस बात से बेबिका काफी गुस्सा होती है। वो जिया को भी खरी खोटी सुनाती है कि तुम ऐसे इंसान की दोस्त हो जिसे लोगों की कदर नहीं है। शो को 17 जून को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था। शो से आकांक्षा पुरी, पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी बाहर हो चुके हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक नाज, पूजा भट्ट, जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे, साइरस ब्रोचा और मनीषा रानी नॉमिनेटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article