Manisha Rani on Dating Rumours With Tony Kakkar: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और धांसू डांसर मनीषा रानी (Manish Rani) अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहती हैं। मनीषा रानी को इस साल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में देखा गया था। इस शो में मनीषा रानी के चुलबुले अंदाज को सभी लोगों ने काफी पसंद किया था। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर से बाहर निकलने के बाद मनीषा रानी की टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ अफेयर की अफवाहें आने शुरू हो गई थीं। इन अफवाहों के वायरल होने के बाद मनीषा रानी ने खुद बड़ा रिएक्शन दिया है।
मनीषा ने हाल ही में टोनी के साथ 'जमना पार' म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इस म्यूजिक के वायरल होने के बाद मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ की इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं। मनीषा रानी ने ईटाइम्स से बात करते हुए इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। मनीषा रानी ने कहा, 'टोनी कक्कड़ मेरे लिए चॉकलेट और फूल लेकर आए। मैं और मेरे पिता एक दिन पहले टोनी जी से मिले थे और मैं उनके लिए चॉकलेट लेकर आई थी। वो मेरे फेवरेट हैं और इसीन कारण मेरा उनसे मिलना हुआ था।'
मनीषा रानी ने आगे बताया कि जब मैं टोनी जी के लिए पहली बार चॉकलेट्स लेकर आई तो वो भी एक दोस्त के तौर मेरे लिए फूल और चॉकलेट्स लेकर आए थे। हालांकि जब हम जा रहे थे तो मीडिया ने स्पॉट किया। मुझे पता था कि यह अलग तरह से लिया जाएगा। इसलिए मैंने चॉकलेट्स जल्द ही अपने पर्स के अंदर रख ली लेकिन ये चीज सभी ने देख ली थी।
