Bigg Boss OTT 2 Elimination: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शो के पहले ही दिन कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार ने घर में जमकर हंगामा किया था, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब बीते एपिसोड में इस हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं। इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक चुकी है।
पिछले एपिसोड में बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट को बीबी करेंसी को मिलकार एक मनी पूल तैयार करना था। इसका प्रयोग कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन के लिए करना था। इस टास्क के बाद 4 लोग नॉमिनेट हो गए हैं। लिस्ट में बेबिका, जिया पलक ,अविनाश और पलक पुरसवानी का नाम शामिल है। हालांकि खबर आ रही है की पलक पुरसवानी को दर्शकों द्वारा शो से बेघर करने का फैसला आ गया था, लेकिन वो अभी तक सिर्फ नॉमिनेट हैं। अब देखना होगा की बिग बॉस ओटीटी 2 से बेघर होने वाला पहला कंटेस्टेंट कौन होगा।
शो के पहले ही दिन पुनीत ने घर में तांडव किया था। इस हरकत के कारण उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट मनीषा रानी जाद हदीद को गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है की मनीषा ये सब शो में बने रहने के लिए कर रही हैं। इसी के साथ मनीषा को देख उनकी तुलना शहनाज गिल से भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है की एक्ट्रेस घर में बिलकुल शहनाज जैसी हरकतें कर रही हैं।
