Anurag Dobhal News: बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे सभी के होश उड़ गए हैं। अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है। अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी। इस हादसे में अनुराग डोभाल बुरी तरह से घायल हो गए है। इस बीच अनुराग डोभाल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
आईसीयू में भर्ती हैं अनुराग
यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे उन्होंने 'अपनी आखिरी राइड' कहा। लाइव वीडियो में वे अपनी कार तेज रफ्तार से चला रहे थे और अचानक एक जोरदार क्रैश हो गया। वीडियो अचानक खत्म हो गया। अनुराग क्रैश से बच गए, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट दिया कि अनुराग को आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने लिखा, 'फिलहाल आईसीयू में हैं, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सबके संपर्क में हैं। फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया, खासकर उन लोगों का जिन्होंने उनकी लोकेशन पता करके मदद पहुंचाई। आप लोग सच में भगवान हो।'

anurag dobhal health
अनुराग के मैनेजर ने जारी किया बयान
रोहित ने आगे कहा कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स असली नहीं होते, यह बात लोग कहते हैं, लेकिन चार-पांच बच्चों ने साबित कर दिया कि फॉलोअर्स असली होते हैं। उन्होंने वादा किया कि वे अनुराग को कुछ होने नहीं देंगे। क्रैश के बाद मैनेजर ने ऑफिशियल बयान जारी किया: 'टीम यूके राइडर की तरफ से मैं, अनुराग डोभाल का मैनेजर, कन्फर्म करता हूं कि वे अस्पताल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। कृपया इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट मानें और बार-बार फोन न करें। आगे कोई अपडेट होगा तो हम साझा करेंगे।" उन्होंने अनुराग के इंस्टाग्राम हैंडल को सही जानकारी का स्रोत बताया और अफवाहों से बचने की अपील की। बता दें कि अनुराग ने अपने पिछले व्लॉग में माता-पिता और भाई पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी रितिका चौहान बच्चे लेकर उनसे दूर हो गई हैं। व्लॉग में उन्होंने जीवन खत्म करने की सोच तक जाहिर की थी।
