टीवी मसाला

Bigg Boss 20: पहले वीकेंड का वार में इन 4 कंटेस्टेंट्स की धज्जियां उड़ाएंगे Salman Khan, हर गलती की मिलेगी सजा?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार का इंतजार हो रहा है। सलमान खान इस दौरान किस-किस कंटेस्टेंट पर गुस्सा करेंगे? ये फैंस देखना चाहते हैं।

Image

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है। शो को शुरू हुए अभी महज चार दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट्स ने शो में तोड़फोड़ मचा दी है। शो में पहले दिन से ही लड़ाई-झगड़ा हो रहा है और इस बीच टास्क भी खेले जा रहे हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच दर्शकों को शो के पहले वीकेंड का वार का भी इंतजार है, जिसमें सलमान खान आएंगे और कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां बताएंगे। इस मौके पर सलमान खान का गुस्सा भी फुटेगा और वह कई कंटेस्टेंट्स की बैंड बजा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सलमान के गुस्से का शिकार कौन कौन हो सकता है? टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Mary Kom ने माता-पिता को बताया 'पैसों का लालची', नेशनल टीवी पर लगाए संगीन आरोप

    इन कंटेस्टेंट्स पर निकलेगा सलमान खान का गुस्सा

    बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार काफी स्पेशल होने वाला है। सलमान खान काफी समय बाद अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। इस पूरे वीकेंड का हाल भी बताया जाएगा। इस मौके पर सलमान खान के निशाने पर पांच कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान का गुस्सा काजी तौकीर, तन्मय सिंह (स्काउट ओपी), आसिफ खान और मैरी कॉम पर फूट सकता है। काजी तौकीर शो में काफी एक्टिंग कर रहे हैं और इसी दौरान उनके लिए मेकर्स को घर में डॉक्टर भेजना पड़ा था और ये सब कुछ काजी के ड्रामे की वजह से हुआ। स्काउट कैप्टेंसी टास्क में तोड़फोड़ करते नजर आए थे, जिस वजह से सलमान खान स्काउट की क्लास लगा सकते हैं। वहीं, आसिफ ने टास्क को दौरान काफी गालियां दी थीं और मैरी कॉम ने शो में रीति तिवारी की बॉडी शेमिंग की थी। इन सब चीजों की वजह से सलमान खान इन चार कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2 महीने बाद जेल से निकलेंगे Rohit Chandel, एक्टर की जमानत पर को-स्टार Madirakshi Mundle ने दिया रिएक्शन (EXCLU.)

      क्या पहले वीकेंड पर होगा इविक्शन

      पहले वीकेंड का वार में पहले इविक्शन पर भी दर्शकों की निगाहें होंगी। शो में इस वक्त लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिती सिंह नॉमिनेशन में अटके हुए हैं और कनिका मान सीधा इविक्शन में गई है। ऐसे में इन पर शो से बाहर जाने का खतरा डबल है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि शो के पहले वीकेंड का वार में मेकर्स इविक्शन नहीं करेंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article