टीवी मसाला

बिग बॉस सीजन 20 को मिला पहला कंटेस्टेंट? सलमान खान के शो में एंट्री मारेगा करीना कपूर का ये को-स्टार

Bigg Boss Season 20 Contestant Updates: टीवी पर पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है। हाल ही में शो के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 20' के लिए इस शख्स को किया गया अप्रोच (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss Season 20 Contestant Updates: टीवी पर पॉपुलर शो 'बिग बॉस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर हमेशा ही कब्जा किया है। 3 महीने तक लगातार चलने वाला ये रियलिटी शो लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं अब बिग बॉस का 20वां सीजन भी टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सितंबर में इस शो की शुरुआत हो जाएगी, जिसके साथ सलमान खान का स्वैग भी लोगों को देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने अभी से ही जद्दोजहद शुरू कर दी है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। वहीं अब बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 Contestants) के लिए पहला नाम भी सामने आया है, जिसे रियलिटी शो के लिए न्योता भेजा गया है।

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर बताया जा रहा है कि 'जब वी मेट' एक्टर तरुण राज अरोड़ा (Tarun Raj Arora) को शो के लिए अप्रोच किया गया है। तरुण राज अरोड़ा ने 'जब वी मेट' मूवी में अंशुमन का किरदार अदा किया था। उन्होंने एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी खूब हाथ आजमाया है। बिग बॉस इन्साइडर हेड क्वार्टर के मुताबिक, तरुण राज अरोड़ा को शो का ऑफर मिला है। लेकिन वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस बात से अभी पर्दा उठना बाकी है।

    कौन हैं तरुण राज अरोड़ा

    तरुण राज अरोड़ा एक एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर और मॉडल भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में हाथ आजमाया है। बॉलीवुड के साथ-साथ तरुण राज अरोड़ा ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। तरुण राज अरोड़ा को 'प्यार में कभी कभी' और 'जब वी मेट' से खूब फेम मिला था। इन सबसे इतर तरुण राज अरोड़ा एंटरप्रेन्योर भी हैं।

    Bigg Boss 20 के लिए अप्रोच किये गए तरुण राज अरोड़ा

    Bigg Boss 20 के लिए अप्रोच किये गए तरुण राज अरोड़ा

    बिग बॉस सीजन 20 कब से शुरू होगा

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की शुरुआत सितंबर से होने वाली है। बताया जा रहा है कि 21 सितंबर से रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सलमान खान बतौर होस्ट इस शो को शुरू करेंगे। वहीं इन दिनों मेकर्स कंटेस्टेंट्स के तलाश में जुटे हुए हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article