टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के बवंडर में फंसे ये कंटेस्टेंट्स, फरहाना-नीलम के बीच छिड़ा महाभारत का युद्ध

Bigg Boss 19 Written Update: शो 'बिग बॉस 19' के कल एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें 4 लोगों के उपर खतरे की तलवार लटकी। घर में माहोल नीलम गिरी और फरहान भट्ट की लड़ाई से गरम हो गया। वहीं मालती चाहर और नेहल चुडासमा में भी भिड़ंत हुई लेकिन क्यूं जानिए सारी अपडेट इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' कि शुरुआत होती है कुनिका सदानंद से जिनकी फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज संग घर के कामों को लेकर तीखी बहस हो रही होती है। इस दौरान कुनिका फरहाना को पोक करती है और इस पूरी लड़ाई में नीलम भी जो किचन में खाना बना रही होती है वो शामिल हो जाएगी। फरहाना भट्ट बातों-बातों में नीलम को 'नचनियां' कह देती है। बस फिर नीलम ये शब्द सुन अपना आपा खो बैठी और खाना बनाने से मना कर देती है। चिल्लाते हुए नीलम फरहाना से कहती हैं, 'तेरे में दिल नहीं, तू तो औरत भी नहीं हैं।' एक बार नीलम ने गुस्से में आकार भद्दी भाषा का प्रयोग कर डाला तो वहीं फरहाना ये सब सुन खूब हंसती है। दोनों की बीच हुई गरम गर्मी से पूरा घर एकत्रित हो जाता है। बेडरूम में नेहल चुड़ासमा गुस्सा है क्यूंकी उन्हे सुनने को मिला कि किसी ने घर में ये कहा कि कंटेस्टेंट ने फरहाना भट्ट से बसीर अली को छीना। इस दौरान मालती कमेंट पास करती है कि बसीर आपकी गर्लफ्रेंड कुछ कह रही है। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ क्यूंकी नेहल और बसीर को 'गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड' वाला टैग बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मालती ये तक कहती हैं कि नेहल और बसीर गले में हाथ डालकर लेटे रहते हैं तो अगर तुम गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं तो क्या हुआ। गुस्से में नेहल साफ कहती हुई नजर आई कि मेरे और बसीर के बीच क्या चल रहा है ये मैं क्यूं बताऊं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे मालती चाहर पूड़ी बनाने से मना कर देगी क्यूंकी नेहल किचन में अपनी चलाती रही होंगी। दिवाली के मौके पर सभी कंटेस्टेंट रंग को सजाएंगे तो बिग बॉस भी उन्हे तोहफे में पूरा राशन देंगे वो भी लग्जरी आइटम के साथ। कुछ देर बाद गार्डन एरिया में बैठी फरहाना भट्ट नेहल चुड़ासमा से कहती हैं, 'मेरे लिए कोई स्टैंड मत लो, मेरे लिए कुछ भी मत करो। मुझे अपनी प्राथमिकता में कहीं भी मत रखना। मैं नहीं चाहती कि जो चीज मैं दे नहीं पा रही हूं, वो चीज मुझे मिले। तुम समझ रही हो ना। बाकी देखते हैं कि क्या लगा है। मैं नहीं चाहती कि मेरी शांति भंग हो। "मुझे नहीं लगता कि मैं इस दोस्ती में कोई योगदान दे भी पाऊंगी।' फरहाना की बात से नेहल उदास हो जाएंगी तो बसीर उन्हे अपना कंधा देते हुए संभालेंगे।

एपिसोड में आगे इस सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया के तहत चेन टास्क हुआ, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स इस जाल में फंसे। गौरव खन्ना के हाथ में नेहल चुडासमा की की लगी। ऐसे में उन्होंने नेहल चुडासमा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं दूसरी ओर नेहल चुडासमा ने टास्क में अमाल मलिक को सुरक्षित किया तो वहीं अमाल ने शहबाज बडेशा को नॉमिनेशन से सुरभित किया। लेकिन शहबाज बडेशा ने घर से बेघर करने के लिए प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया। प्रक्रिया में अभिषेक बजाज के हाथ बसीर अली की 'की' लगी और उन्होंने एक्टर को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। दूसरी तरफ बसीर अली ने गौरव खन्ना को नॉमिनेशन के घाट उतार दिया। ऐसे में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article