Bigg Boss 19 Written Update 21 October 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 19' का 21 अक्टूबर से जुड़ा एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा रहा। कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी को लेकर लड़ाई झगड़े तो हुए ही, साथ ही बिग बॉस में रोमांस का रंग भी दिखाई दिया। वहीं जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रही है, कंटेस्टेंट्स से रिश्ते भी बदलते हुए नजर आए। जहां एक तरफ गौरव खन्ना की घरवालों से लड़ाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच मस्ती भरी बातचीत दिखाई दी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के 21 अक्टूबर के एपिसोड की शुरुआत अल्ताफ राजा के कॉन्सर्ट से हुई। यूं तो ये कॉन्सर्ट बीते एपिसोड में भी हुआ था। लेकिन आज के एपिसोड में भी अल्ताफ राजा की मधुर आवाज में कॉन्सर्ट जारी रहा। जहां उन्होंने सुरीले गाने गाए तो वहीं बाकी घरवाले उनके गानों पर झूमते हुए नजर आए। सबने जमकर अल्ताफ राजा के गानों पर डांस किया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि मालती चाहर ने अमाल मलिक की हुडी लेकर पहन ली, जिसपर तान्या मित्तल, शहबाज बडेशा और नीलम गिरी ने सवाल उठाने शुरू कर दिये। दूसरी ओर फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे के साथ बैठी नजर आईं। फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज से कहा कि वह बेहद हैंडसम हैं, साथ ही मजाक-मजाक में उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश भी की। वहीं उनकी फ्लर्टिंग देखकर गौरव खन्ना ने कहा कि अशनूर कौर को बुरा लग रहा होगा। फरहाना भट्ट के जाने के बाद अशनूर कौर ने अपने ग्रुप को चेतावनी दी कि आप लोग भले ही कुछ भी करो, लेकिन मेरी फरहाना से कभी नहीं बनने वाली है।
रोमांस में चूर हुए बसीर अली और नेहल चुडासमा
'बिग बॉस 19' में अगली सुबह बसीर अली और नेहल चुडासमा रोमांस में चूर दिखे। नेहल, बसीर की गोद में सिर रखकर लेटी नजर आईं, जिसे देख कुनिका सदानंद ने उनकी तारीफ की। लेकिन दूसरी तरफ गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज ने इसे फेक बताया। उन्होंने फरहाना से भी पूछा, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बसीर की तरफ से फेक लगता है।
ड्यूटी पर छिड़ा महासंग्राम
'बिग बॉस 19' में सिंक में गंदे चम्मच नजर आए। इसपर कुनिका सदानंद ने सवाल उठाया। देखते ही देखते इस मामले पर झगड़ा शुरू हो गया। गौरव खन्ना ने कहा कि मैं इन चम्मचों को बिल्कुल नहीं धुलूंगा। वहीं बसीर अली, अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, नीलम गिरी, तान्या मित्तल और शहबाज बडेशा गौरव खन्ना से झगड़ते नजर आए। जहां एक तरफ चम्मचों को धुलने पर गौरव से लड़ाई हो रही थी तो वहीं दूसरी ओर किचन में खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर घरवाले मालती चाहर से झगड़ पड़े।
तान्या मित्तल ने लगाई आग
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना ने कहा कि कुनिका सदानंद कोई शेरनी नहीं हैं, बस दूसरों को पोक करती हैं। ये बात सुनते ही तान्या ने जाकर कुनिका को बता दी। कुनिका ने इसपर गौरव से शिकायत की। वहीं एक्टर ने भी जवाब में कहा कि अच्छा आपको पता चल गया क्या। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस में आगे का गेम क्या रुख लेगा।
