टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Voting Trend: हाईएस्ट वोट के साथ गौरव खन्ना बने नंबर 1, इस कंटेस्टेंट को जाना पड़ सकता है घर

Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के बीच धमाल मचाया हुआ है। इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए करीब 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं तो वहीं अब उनसे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है। इसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना नंबर 1 पर चल रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' मजेदार गेम और टास्क से भरा हुआ है। वहीं इसके कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं और जिस किसी को सबसे कम वोट मिलता है, उसे घर छोड़कर जाना पड़ता है। वहीं इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' के करीब 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नीलम गिरी का नाम शामिल है। वहीं अब इन कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वोटिंग ट्रेंड ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भड़ा दी है। बिग बॉस ताजा खबर की पोस्ट के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंड में टीवी के ग्रीन फ्लैग यानी गौरव खन्ना नंबर 1 पर चल रहे हैं। उन्हें इस सप्ताह सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मृदुल तिवारी, तीसरे स्थान पर प्रणित मोरे, चौथे नंबर पर अशनूर कौर और पांचवे नंबर पर आवेज दरबार को जगह मिली है। लेकिन 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं, वह नीलम गिरी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नीलम गिरी को इस सप्ताह घर से बेघर होना पड़ सकता है। लेकिन 'बिग बॉस 19' के कुछ फैनपेज का कहना है कि अगर मेकर्स वोट के हिसाब से चलते हैं तो नीलम गिरी इस हफ्ते एविक्ट होंगी।

मृदुल तिवारी या गौरव खन्ना पर गिर सकती है गाज!

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को कई बार टोका जा चुका है कि वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैनपेज का कहना है कि मेकर्स आपसी सहमति से भी किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं और इस प्रक्रिया में वह मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना को निशाना बना सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार पर गेम क्या रुख लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article