टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सबको पछाड़कर वोटिंग ट्रेंड में नंबर 1 बनीं अशनूर कौर, जीशान और नीलम सहित इन सदस्यों पर गिरी गाज

Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते कुल 8 कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन के बादल छाए हुए हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड लिस्ट सामने आ चुकी है जिसमें अशनूर कौर ने बाजी मार ली है लेकिन 3 कंटेस्टेंट अब भी डेंजर में हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar Instagram

Bigg Boss 19 Voting Trend: टीवी दुनिया का विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इस जनता से ज्यादा से ज्यादा प्यार मिले। ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी जियो हॉटस्टार पर शो के वॉच आवर्स काफी aअच्छे हैं लेकी टीआरपी में रेटिंग बिल्कुल खराब है। वहीं बात करें इस हफ्ते कि तो 'बिग बॉस 19' से नॉमिनेट होने के लिए आठ कंटेस्टेंट के नाम शामिल है। हर कोई जानने में दिलचस्प है कि सलमान खान इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वोटिंग ट्रेंड्स।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) पहले स्थान पर विराजमान है। अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और कुनिका सदानंद सेफ कैटेगरी में जगह बना चुकी हैं। लेकिन जिनके ऊपर एलिमिनेशन के बादल छाए हुए हैं वो जीशान कादरी, नेहल चुड़ासमा और नीलम गिरी है। रुमर्स हैं कि नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' से बाहर हो सकती हैं। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं इस वीकेंड का वार में सलमान खान किस कंटेस्टेंट की क्लास लगेगी देखना दिलचस्प होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article