टीवी मसाला

Bigg Boss 19: राजनीति के दांव-पेंच से भरा होगा 'बिग बॉस' का खेल, सलमान खान ने फोटो शेयर कर दिया थीम का हिंट

Bigg Boss 19 Theme Revealed By Salman Khan: टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' धूम मचाने के लिए तैयार है। शो की थीम को लेकर अभी तक कई अटकलें लग चुकी हैं। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने फोटो शेयर की है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि इस बार थीम राजनीति पर आधारित होगी।

Image

फोटो क्रेडिट - सलमान खान इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Theme Revealed By Salman Khan: टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने के लिए पूरा-पूरा जोर लगा रहे हैं। 'बिग बॉस 19' के लिए कई नामी टीवी और बॉलीवुड कलाकारों को भी अप्रोच किया जा चुका है। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 19' की थीम को लेकर बी काफी अटकलें लगी थीं। जहां पहले कहा गया था कि शो की थीम रिवाइंड होगी तो वहीं बाद में खबर आया कि इस बार शो एआई पर आधारित होगा। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसे 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा भी किया कि सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' की थीम का हिंट दिया है।

सलमान खान (Salman Khan) अपनी फोटो में एक नेता के अवतार में हाथ जोड़कर लोगों का संबोधन करते दिखाई दिये। वहीं उनके सामने ढेर सारे झंडे लहराते नजर आए। सलमान खान की फोटो देख किसी का भी दिमाग सीधा राजनीति की ओर ही जाए। इस तस्वीर को साझा करते हुए भाईजान ने कैप्शन में लिखा, "मिलते हैं नये मैदान में।" सलमान खान द्वारा साझा की गई ये तस्वीर देखते ही देखते चर्चा में आ गई। एक यूजर ने सलमान खान की इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की थीम राजनीति।" दूसरे यूजर ने लिखा, "चिंता मत करो दोस्तों, बिग बॉस थीम है ये।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस 19 की थीम, मूवी का ऐलान नहीं है।"

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) का अपकमिंग शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अगस्त के आखिर में टीवी पर दस्तक देगा। बताया जा रहा है कि ये सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होने वाला है, क्योंकि शो इस बार तीन नहीं बल्कि पांच महीने तक चलने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article