Bigg Boss 19 Tanya Mittal Trolls Brutally For Defaming Gaurav Khanna Winning: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का बीते दिन फिनाले हुआ, जिसमें गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की। उन्होंने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक को मात देते हुए जीत का परचम लहराया। हालांकि जहां गौरव खन्ना के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है तो वहीं उनके को-कंटेस्टेंट्स ही जीत पर सवाल उठाते नजर आए। 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गौरव खन्ना की जीत का मजाक उड़ाती दिखाई दीं। लेकिन अपने इस वीडियो के लिए तान्या मित्तल बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा वीडियो तेजी से सुर्खियों में है। वह एक मीडिया पर्सन से बात करते हुए कहती दिखीं, "निशा जीके ने कुछ किया क्या? जीत गए क्या? अरे निशा मैं खुद को ही देखती रह गई माफ करना। यार मैं पूरे शो में खुद को ही देखती थी और स्टेज पर भी खुद को ही देख रही थी। जीत गए होंगे तो कोई बात नहीं, लेकिन आप लोग सब मेरे इंटरव्यू ले रहे हैं तो मैं भी जीत ही गई हूं।" इस वीडियो के लिए तान्या मित्तल को लोगों ने लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को फटकारते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं पूरा पागल होना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अंगूर खट्टे हैं, गौरव खन्ना विजेता हैं और हमेशा रहेंगे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये अभी भी अपने डेलुलू में ही जी रही है।" चौथे यूजर ने लिखा, "अगर जलन और हताशा का कोई चेहरा होता तो ऐसा होता।" पांचवे यूजर ने लिखा, "और रोते रो सोर लूजर।" छठे यूजर ने लिखा, "आप तो ट़प 3 में भी नहीं आए। आप तो टॉप 5 के भी लायक नहीं थे मैडम।"
