टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने इस कारण किया नीलम गिरी को अनफॉलो? कहा, 'बुराई करोगे तो मैं...'

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: शो 'बिग बॉस 19' खत्म होते ही तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम से नीलम गिरी को फालोइंग की लिस्ट से हटा दिया। अब हाल ही में तान्या मित्तल से जब मीडिया ने इस मुद्दे से जुड़ा सवाल पूछा तो कंटेस्टेंट ने कारण बताते हुए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल इन दिनों फ़ेम के झूले में झूल रही हैं। शो के विनर भले ही गौरव खन्ना बने लेकिन लाइमलाइट कहीं हद तक तान्या मित्तल ने भी बटोरी। आज सुबह देखा गया की तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम से दोस्त नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया था। ऐसे में फैंस के बीच सवाल उठने लगे की कहीं तान्या और नीलम की दोस्ती में खटास तो नहीं आ गई। अब खुद तान्या ने मीडिया को बताया आखिर क्यों उन्होंने नीलम गिरी को अनफॉलो किया।

    शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल (Tanya Mittal) कहती हैं, 'नहीं ये गेम किसी ने शुरू नहीं किया। नीलम बहुत प्यारी है और उसने मुझे अनफॉलो नहीं किया बल्कि ये मैंने किया रात को और वो भी खुद अपने हाथों से। सिर्फ इसीलिए क्योंकि जब बाहर आकार मैंने इंटरव्यूज देखे जिसमें उसने कहा की तान्या बहुत फर्जी और नकली है, वो कहीं की महारानी नहीं है। ये सुन मुझे बहुत बुरा लगा और दोस्त होकर तुम्हें मेरी कहानी झूठी लग रही है। जबकि हर आँसू और 105 दिन मैंने उसे बोल की मेरी कहानी झूठी नहीं है। मैं ये उम्मीद कर रही थी की आखिर नीलम मेरा स्टैंड लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आज मैं बाहर आकार उससे दोस्ती करती हूँ तो वो झूठी होगी। मैं ऐसी ही हूँ की अगर मेरी कोई बुराई करेगा तो बात नहीं करूंगी।' ऐसे में अब ये साफ हो गया है कि तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती का 'दी एंड' हो चुका है।

    हालांकि घर में तान्या मित्तल और नीलम गिरी (Neelam Giri) शुरू से पक्की सहेली बनकर रही थीं। सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से निकलने के बाद तान्या मित्तल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची बप्पा के दर्शन करने। इस दौरान मंदिर के बाहर पेप्स और लोगों की भीड़ उमड़ आई। तान्या ने फैंस संग सेल्फ़ी क्लिक की और खूब सारा प्यार बटोरा। वहीं तान्या मित्तल ने उन्हे कवर करने आए पैपराजी के लिए गिफ्ट भी दिया। तान्या का ये जेस्टर जनता को काफी पसंद आया।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article