Bigg Boss 19 Tanya Mittal And Neelam Giri Friendship Ends: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े तो देखने को मिले ही। साथ ही कई कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती के लिए भी खूब सुर्खियों में रहे। नीलम गिरी और तान्या मित्तल ने भी अपनी बॉन्डिंग के लिए जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। दोनों अक्सर एक-दूजे का साथ देते दिखाई देते थे। यहां तक कि 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद भी नीलम गिरी (Neelam Giri) ने तान्या मित्तल को न केवल सपोर्ट किया, बल्कि उन्हें अपनी अच्छी दोस्त भी बताया था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद मामला अलग ही नजर आ रहा है। नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।
दरअसल, नीलम गिरी (Neelam Giri) और तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' के खत्म होते ही इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। नीलम गिरी और तान्या मित्तल, दोनों की ही फॉलोइंग लिस्ट से एक-दूसरे का नाम गायब है। जबकि नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को सोशल मीडिया पर फॉलो किया हुआ है। लेकिन तान्या मित्तल का नाम कहीं नहीं है। दूसरी तरफ तान्या मित्तल की फॉलोइंग लिस्ट में भी नीलम गिरी नहीं हैं। केवल भोजपुरी स्टार ही नहीं, अमाल मलिक सहित कई कंटेस्टेंट्स को तान्या मित्तल अनफॉलो कर चुकी हैं।

फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी, तान्या मित्तल इंस्टाग्राम
नीलम गिरी पर तान्या मित्तल ने कसा था तंज!
'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल और नीलम गिरी (Neelam Giri) को एक भी पल के लिए साथ नहीं देखा गया। यहां तक कि मीडिया से भी बात करते हुए तान्या मित्तल ने कहा था कि घर में मैं अकेली रह गई थी, चारों तरफ से मुझे बातें सुननी पड़ रही थीं। यहां तक कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त नीलम ने भी मुझपर सवाल उठाए थे और पूछा था कि तू झूठ तो नहीं बोलती है। दूसरी ओर नीलम गिरी ने मीडिया के सामने कहा था कि वह चाहती थीं कि तान्या मित्तल शो जीते। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों साथ आएंगी या ये दरार और गहरी होती चली जाएगी।
