Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 फ़ेम तान्या मित्तल( Tanya Mittal) इन दिनों हर जगह छाई हुई है। तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 में काफी पसंद किया जा रहा है। अपने लग्जरी स्टाइल और बातों के चलते वह फैंस के बीच छाई रहती है। बिग बॉस 19 में आने के बाद और उससे पहले सोशल मीडिया पर भी तान्या ने अपनी अलग छवि बनाई है। तान्या कहती है कि वह सात्विक है और पूजा-पाठ करने वाली है। तान्या अपने आप को कट्टर हिन्दू बताती है। यहां तक कि तान्या नॉन-वेज बने हुए बर्तनों में खाना तक नहीं खाती । हालांकि अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें तान्या चिकन खाने का नाम ले रही है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
तान्या मित्तल( Tanya Mittal) की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह अमाल मलिक( Amal Malik) से खाना खाने के लिए कह रही है। तभी वह पूछती है 'खालें चिकन ' उसे भूख लगी है। हालांकि वीडियो में साफ समझ नहीं आ रहा है कि तान्या चिकन के बारे में ही पूछ रही है। इस वीडियो को लोग वायरल कर रहे हैं और तान्या मित्तल को टारगेट किया जा रहा है। लोगो का कहना है कि पहले तो तान्या ने नॉन-वेज के बर्तन तक धोने से मना कर दिया था, अब वह चिकन भी खा रही है। एल्विश यादव के फैंस उनके दोगलेपन को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि तान्या फेक कहानी सुनाती है।
बात करें तान्या मित्तल की तो वह एक धार्मिक इन्फ़लुएन्सर है जो सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते है। तान्या मित्तल का खुद का बिजनेस है। बिग बॉस 19 के घर के अंदर तान्या ने बताया कि उसके पास 150 बॉडीगार्ड हैं, जो उसके साथ दिन-रात रहते हैं। बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल ने अपने घर और परिवार को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं, जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। वहीं बिग बॉस 19 के घर में तान्या अपने स्टाइल और अंदाज के चलते पॉपुलर हैं। वह घर में हमेशा साड़ी पहनकर रहती हैं।
