Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों इमोशन्स और ट्विस्ट के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जनता शो को अपना भले ही भरपूर प्यार दे रही है लेकिन टीआरपी लिस्ट में इसकि रेटिंग खराब है। बीते दिन आई टीआरपी लिस्ट में शो को सिर्फ 1.4 रेटिंग ही मिल पाई। बात करें शो कि तो आज के एपिसोड में फैमली वीक के चलते शहबाज बडेशा के पिता संतोष एंट्री लेंगे, जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर कर दिया है। प्रोमो देखने में काफी मजेदार है क्यूंकी बेटे की तरह पिता भी घरवालों को एंटरटेन करते हुए दिखाई दिए।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) के पिता संतोष से जो घर में कदम रखते हैं। संतोष को पसंद आ रहा है कि उनका राजकुमार बेटा घर के काम जैसे बर्तन, झाड़ू और पोछा कर रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स कहते हुए नजर आए कि संतोष शहबाज के बेटे लग रहे हैं और वो कितने यंग हैं। कुनिका भी कहती हैं कि संतोष आप तो शहबाज के छोटे भाई लग रहे हैं। बेटे का मजाक उड़ाते हुए संतोष कहते हैं कि मैं और शहबाज शुरू से ही दोस्त की तरह रहे हैं। पिता वाली इसने कोई इज्जत दी नहीं मुझे। ये सुन सभी जोर जोर से हंसने लगे। शहबाज कहते हैं कि पूरा इंडिया देख रहा है। इस दौरान तान्या मित्तल संतोष को अंकल कहेंगी तो शहबाज के पिता ने जवाब दिया कि वो इतने भी बुड्ढे नहीं हैं। शहबाक के पिता के आने पर सभी कंटेस्टेंट हँसते हुए लोट-पोट हो गए। संतोष के मजाकिया अंदाज पर सभी कंटेस्टेंट्स फिदा हो गए।
आपको ये मालूम होगा कि शो 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से मिलने भी फैमली वीक में संतोष ही आए थे। प्रोमो काफी मजेदार लगा तो जनता को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। बात करें शो कि तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहबाज के अलावा बाकी अन्य आठ कंटेस्टेंट्स जैसे गौरव खन्ना, मालती चाहर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, अशनूर कौर और प्रणित मोरे का नाम शामिल है।
