टीवी मसाला

Bigg Boss 19: पूरे घर पर होगा इस बार AI का नियंत्रण, दर्शक नहीं बल्कि अब कंटेस्टेंट्स को मिलेगी ये सुपरपावर

Bigg Boss 19 New Theme And Contestants Superpower: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब शो के थीम और कंटेस्टेंट्स की सुपरपावर से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है।

Image

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो/जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 New Theme And Contestants Superpower: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाता है। 'बिग बॉस' अब अपने नए सीजन के साथ भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान का 'बिग बॉस' 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धाकड़ एंट्री मारेगा। बताया जा रहा है कि अगस्त, 2025 में शो का प्रीमियर होगा और जल्द ही सलमान खान भी प्रोमो शूट पूरा कर लेंगे। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर 19वें सीजन के थीम से जुड़ी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर पहले जहां बताया गया था कि शो की थीम 'रिवाइंड' होगी तो वहीं अब मेकर्स ने अपना फैसला बदल लिया है। शो को दिलचस्प बनाने के लिए वे इस बार 'बिग बॉस 19' में एआई यानी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का भरपूर इस्तेमाल करते दिखाई देंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस सीजन में अहम भूमिका अदा करने वाला है। खबरों के मुताबिक, थीम के अलावा भी मेकर्स 'बिग बॉस 19' में कई धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। इनमें से एक ट्विस्ट एलिमिनेशनल प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के हाथ में एविक्शन तय करने की सुपरपावर होगी।

'बिग बॉस 19' में घरवालों के पास होंगी ये शक्तियां

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े सूत्र ने बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स के पास कई शक्तियां होंगी। एविक्शन तय करने के साथ-साथ वह राशन की प्रक्रिया और टास्क चुनने में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। घर के कई अहम फैसले इस बार कंटेस्टेंट्स लेंगे और गेम का रुख भी बदलेंगे। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस' की टैग लाइन 'बिग बॉस चाहते हैं' से बदलकर 'बिग बॉस जानना चाहते हैं' होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article