टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान ने दी अमाल मलिक को आखिरी चेतावनी, डब्बू मलिक भी रोते हुए बोले- मेरे माथे पर मत लिख कि...

Bigg Boss 19 Salman Khan Gives Last Warning To Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें भाईजान अमाल मलिक को लताड़ते हुए नजर आए। वहीं डब्बू मलिक भी अमाल मलिक को डांटते हुए रो पड़े।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Gives Last Warning To Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में चिट्ठी वाले टास्क में जमकर बवाल हुआ। अमाल मलिक ने न केवल फरहाना भट्ट के खाने की प्लेट छीनकर फेंक दी, बल्कि उनकी मां पर भी भद्दी टिप्पणी की। इस चीज के लिए अब सलमान खान उनकी फटकार लगाने वाले हैं। वहीं उनके पिता डब्बू मलिक भी अमाल मलिक को सुधारने के लिए वीकेंड का वार का हिस्सा बनेंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर भी रिलीज हुआ है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक से सवाल करते हुए कहा कि रोजी-रोटी देने वाला ऊपरवाला होता है और आपको किसने हक दिया है किसी के खाने की प्लेट छीनने का। अमाल फरहाना की मां पर गए। आपको क्या लगता है कि वो न्यायित था, सही हो आप? सलमान खान की बातें सुनकर अमाल मलिक ने जवाब दिया, "मैं बहुत हताश हो गया था।" वहीं डब्बू मलिक ने भी अमाल मलिक को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "तू लड़-झगड़, लेकिन अपनी जुबान को गंदी मत होने दे बेटा। मेरे माथे पर मत लिख दे कि तू इस तरह से बर्ताव करेगा।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में सलमान खान आगे कहते दिखाई दिये, "ये मेरी तुम्हें आखिरी चेतावनी है।" बता दें कि प्रोमो वीडियो में जहां डब्बू मलिक बात करते-करते रो पड़े तो वहीं अमाल मलिक की आंखों में भी आंसू नजर आए। दूसरी ओर फरहाना भट्ट भी अपनी मां के खिलाफ भद्दी टिप्पणी सुनकर खामोश हो गईं। शो से जुड़े इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, "इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार वो हुआ जिसका हमें इंतजार था।" बता दें कि फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी थी, जिससे अमाल मलिक ने उनपर नाराजगी जाहिर की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article