टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर के सामने सलमान खान ने किया अभिषेक बजाज का पर्दाफाश, बोले- आप दबकर रह गईं और...

Bigg Boss 19 Salman Khan Expose Abhishek Bajaj Before Ashnoor Kaur: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, अशनूर कौर के सामने अभिषेक बजाज की पोल पट्टी खोलते नजर आए। उन्होंने कहा कि ये हंसी की आड़ में आपका सारा गेम खा गए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Expose Abhishek Bajaj Before Ashnoor Kaur: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। आए दिन 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के लिए चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सलमान खान ने नीलम गिरी की गेम का भी पर्दाफाश किया था और कहा था कि आप अभी तक शो में अकेले खेली ही नहीं हैं। लेकिन सलमान खान की वीकेंड का वार की ये बैशिंग यहीं पर खत्म नहीं होती है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आज के एपिसोड में सलमान खान, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। उन्होंने अशनूर कौर से ये भी कहा कि हंसी की आड़ में ये आपका सारा गेम खा गए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ने अभिषेक बजाज को फ्लर्टिंग का आरोप लगाने के लिए भी जमकर लताड़ा। सलमान खान ने अभिषेक बजाज से कहा, "अभिषेक युनिक पर्सनालिटी हो। अशनूर इस स्थिति के लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। अभिषेक छा गया और आप दबकर रह गईं। तान्या तो जाहिर तौर पर फ्लर्ट करना चाहती है भाई। तो तारीफ के वक्त इन्होंने तारीफ ले ली और बाद में उसे फ्लर्टिंग का नाम दे दिया। यहां पर कैरेक्टर पर कीचड़ उछाला जा रहा है। ये हंसी के आड़ में अशनूर आपका पूरा गेम खा गए हैं। कहीं कुछ ज्यादा ही देर ना हो जाए।" प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान की बातें सुनकर अशनूर कौर वहां से उठकर चली गईं।

'बिग बॉस 19' से बेघर हुए अभिषेक बजाज

बता दें कि बीते दिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आई थी कि अभिषेक बजाज शो से बेघर हो चुके हैं। केवल वह ही नहीं बल्कि नीलम गिरी का भी शो से पत्ता कट चुका है। लेकिन अभिषेक बजाज के एविक्शन पर दर्शकों ने खूब नाराजगी जाहिर की थी और मेकर्स को पक्षपाती भी करार दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article