Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Malti Chahar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और लड़ाई देखने को मिलती है। बात-बात पर वे झगड़ते नजर आते हैं। लेकिन इन झगड़ों का हिसाब सलमान खान हर सप्ताह वीकेंड का वार पर करते हैं और कंटेस्टेंट्स को आईना भी दिखाते हैं। इस वीकेंड का वार भी सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। इस लिस्ट में अमाल मलिक से लेकर शहबाज बडेशा तक का नाम शामिल है। जहां पहले अमाल मलिक से जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो सामने आया था तो वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान मालती चाहर को आड़े हाथों लेते नजर आए।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सलमान खान ने मालती चाहर की बातें दोहराईं। उन्होंने कहा, "पहले पूरे कपड़े पहनकर आओ फिर बात करना' इस चीज से आपका क्या मतलब था।" सलमान खान की बातें सुनकर मालती चाहर ने बातें बनानी शुरू कर दीं। उनकी बातें इतनी लंबी हो गईं कि खुद सलमान खान का भी सिर चकरा गया और उन्हें नींद आने लगी। उन्हें देख मालती चाहर ने कहा कि सर अभी खत्म नहीं किया है मैंने। वहीं सलमान खान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा, "कितनों को लगता है कि ये बिल्कुल बकवास था।" इसपर कुनिका सदानंद और बसीर अली सहित कई कंटेस्टेंट्स ने बकवास बताया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मालती चाहर को सलमान खान की लताड़ यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा, "आप मैदान छोड़कर भाग जाती हो। डोज दे रही हो आप लोगों को। लेकिन जो डोज आपको वापस मिलता है, वो भी लेना सीख जाइए आप।" बता दें कि मालती चाहर के अलावा सलमान खान, शहबाज बडेशा, बसीर अली और मृदुल तिवारी जैसे कई कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगाने वाले हैं।
